Move to Jagran APP

सपा सरकार में होता था नाच-गाना, अब सुनाई जा रही शहीदों की गाथा

चौरीचाैरा को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी तरह आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में 75 सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कहाकि सपा की सरकार में भेदभाव किया जाता रहा है। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तरीके के कार्य किये जाते थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 08:56 PM (IST)
सपा सरकार में होता था नाच-गाना, अब सुनाई जा रही शहीदों की गाथा
पूर्व की सरकारों में उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिलता था लेकिन अब उन पर कार्रवाई की जा रही है।

इटावा, जेएनएन। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। सिंचाई विभाग के डाक बंगले में बातचीत करते हुए कहा कि सपा सरकार में अभिनेताओं के कार्यक्रम कराये जाते थे, नाचगाना होता था इसके विपरीत भाजपा सरकार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों को सम्मानित किया जा रहा है। उनकी वीरगाथाएं सुनाई जा रही हैं।

loksabha election banner

चौरीचाैरा को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी तरह आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में 75 सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कहाकि सपा की सरकार में भेदभाव किया जाता रहा है। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तरीके के कार्य किये जाते थे। भाजपा सरकार में सभी को समान अवसर मिला है और समानता के आधार पर पूरे प्रदेश में विकास किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉललेंस की नीति अपनाई है। अपराधियों और माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यही कारण है कि माफिया प्रदेश को छोड़ गये हैं। पूर्व की सरकारों में उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिलता था लेकिन अब उन पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि चार साल की सरकार में सभी वर्गों की योजनाएं बनाकर उनका विकास किया गया है। इस अवसर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया व जिलाधिकारी श्रुति सिंह मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.