सांसद साक्षी महाराज ने ओवैसी को बताया हिंदू, बोले- एक भी मुसलमान अरब से नहीं आया
उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने अोवैसी पर निशाना साधते हुए पूर्वजों को हिंदू बताया है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के बयान...अब मथुरा की तैयारी की प्रशंसा की है।
उन्नाव, जागरण संवाददाता। हमेशा अपने बयानों से खास चर्चा में रहने वाले सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर ओवैसी पर निशाना साधा। कहा, अब वह यूपी चुनाव में अपनी पैठ जमाने की फिराक में हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाम को लेकर ओवैसी के दिए एक बयान पर पलटवार करते हुए बोले, ओवैसी स्वयं हिंदू हैं, क्योंकि उनके पूर्वज हिंदू थे। एक भी मुसलमान देश में अरब से नहीं आया, यहां मुसलमान पुराने हिंदू हैं।
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान-अयोध्या और काशी में निर्माण जारी, अब मथुरा की तैयारी, का समर्थन किया। कहा, उनके बयान की हम प्रशंसा करते हैं। किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी हवा निकल चुकी है, टिकैत की जगह अब लोग उनको डकैत कहने लगे हैं।
सांसद ने राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा, यह भाजपा के लिए बहुत अ'छा है। शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक मामले में एक विधायक के भाई का नाम सामने आने के सवाल पर साक्षी बोले, योगी सरकार ने तत्काल कार्रवाई कर दी थी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अपराध करने वाला किसी का भाई नहीं होता है।