केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के संपर्क में आए लोग क्वारंटाइन, स्वस्थ्य होने की कर रहे प्रार्थना
केंद्रीय राज्यमंत्री ने ट््वीट कर अपने के कोरोना पॉजिटिव बताया तो लोगों ने ईश्वर से उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय के तांबेश्वर नगर स्थिति उनके कार्यालय में भी लोग हाल खबर लेने के लिए पहुंच रहे है।
कानपुर, जेएनएन। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति के पॉजिटिव होने के बाद संपर्क में रहे लोगों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। जिले के सांसद होने के साथ वह महामंडलेश्वर भी हैं, जिसके कारण जिले के अनेक पार्टी कार्यकर्ता और भक्त उनसे मिलने मूसानगर आश्रम जाते हैं, बीते दस दिनों में करीब एक दर्जन से अधिक जिले के लोग उनके क्लोज संपर्क में रहें, जिन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। उधर, इंटरनेट मीडिया में उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की जा रही है।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने ट््वीट कर अपने के कोरोना पॉजिटिव बताया तो लोगों ने ईश्वर से उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय के तांबेश्वर नगर स्थिति उनके कार्यालय में भी लोग हाल खबर लेने के लिए पहुंच रहे है। उधर, इंटरनेट मीडिया में लोग भावुक पोस्ट कर उनकी सरलता का बखान कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं। कई पदाधिकारी उनके सीधे संपर्क में रहें है, जिससे उन्होंने अपने आपको होम क्वारंटाइन कर लिया है, हालांकि इनमें किसी प्रकार का कोई लक्षण नहीं है।
एक सप्ताह से जिले नहीं आई साध्वी
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में पिछले सात दिन से साध्वी के न होने की रिपोर्ट मिली है, जिससे उनके घर या कार्यालय में किसी का नमूना नहीं लिया गया है। अगर कोई उनके संपर्क में आने की बात बताता है तो उसका नमूना लेकर जांच कराई जाएगी।
कानपुर देहात में 23 लोगों की हुई जांच
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की रिपोर्ट कोरोना पॉजाटिव आने के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके आश्रम में उनके संपर्क में आए 23 लोगों की जांच की। इसके साथ ही सभी लोगों को आश्रम में ही क्वारंटीन किया गया है।