पेड़ पर एक डाल पर लटके मिले दो सहेलियों के शव, उनके बीच था कुछ अजीब सा रिश्ता
पुलिस की जांच हत्या आत्महत्या के बीच उलझी गई है और ऑनर किलिंग की आशंका बनी है।
By AbhishekEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 10:17 AM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 10:17 AM (IST)
चित्रकूट, जेएनएन। कटैया खादर में बुधवार दोपहर घर से शौच को निकलीं दो सहेलियों के शव शाम को गांव के बाहर पेड़ से लटके मिले। आम के बगीचे में दोनों का शव एक ही डाल पर आमने-सामने लटका था। सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दोनों के सहेलियों के बीच की कुछ अजीब बातें सामने आने पर ग्रामीण भी सकते में आ गए। वहीं पुलिस की जांच हत्या और या आत्महत्या के बीच उलझी है, जबकि ऑनर किङ्क्षलग की भी चर्चाएं तेज हैं।
सविता की शादी की बात चल रही थी
कटैया खादर निवासी गिरधारी लाल निषाद की 17 वर्षीय पुत्री सविता और ननकउना की 19 वर्षीय बेटी शिव देवी गहरी सहेली थीं। सविता की शादी की बात चल रही थी। परिजनों का कहना है कि बुधवार दोपहर दोनों अपने-अपने घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थीं। शाम तीन बजे तक वापस नहीं आईं तो खोजबीन शुरू की गई। गांव से तकरीबन एक किमी दूर आम के बाग में दोनों के शव पेड़ की डाल पर दोनों के शव आमने सामने लटके दिखे। ग्र्रामीणों की भीड़ जुट गई। सीओ इश्तियाक अहमद और एसपी मनोज कुमार झा घटनास्थल पर पहुंच गए। देर शाम करीब सात बजे दोनों के शव नीचे उतारे गए। कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन उनमें कुछ नहीं मिला।
एक दूसरे के बेहद करीब थी सहेलियां
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थीं। कहीं भी हमेशा साथ-साथ आती जाती थीं, उन दोनों के बीच अलग ही रिश्ता था। सविता की शादी को लेकर भी बात चल रही थी। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि दोनों के एक-दूसरे के काफी करीब थीं। फिलहाल परिजनों के भी कुछ नहीं बताने से कारण स्पष्ट नहीं है। दोनों के एक तरह के लॉकेट पहनने, साथ-साथ आने-जाने, एक कमरे में घंटों बंद रहने जैसी बातें सामने आई हैं। इस आधार पर निजी संबंधों समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें