Move to Jagran APP

कानपुर के बर्रा क्षेत्र में गड्ढे के कारण प्रभावित होता यातायात, जाम से जूझने को मजबूर होते लोग

15 दिन पहले जलकल के वॉल्व की मरम्मत के लिए खोला गया था चेंबर। चार दिन बाद वॉल्व की मरम्मत कराकर उसे लगाया गया लेकिन ढक्कन अभी तक नहीं लगाया जा सका है। जिससे खुला चेंबर हादसे को दावत दे रहा है।

By ShaswatgEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 02:23 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 02:23 PM (IST)
कानपुर के बर्रा क्षेत्र में गड्ढे के कारण प्रभावित होता यातायात, जाम से जूझने को मजबूर होते लोग
समस्या का समाधान नहीं हुआ। अभी भी लोग जाम से जूझते हैं।

कानपुर, जेएनएन। शहर के बर्रा शास्त्री चौक में विधायक आवास के पास वाटर लाइन के वॉल्व का चेंबर यातायात के लिए मुसीबत बना हुआ है। खुले चेंबर के कारण यहां सुबह और शाम प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बनती है। जाम की समस्या को दूर करने के लिए यहां यातायात पुलिस की ड्यूटी भी लगा दी गई। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

loksabha election banner

शास्त्री चौक के पास विधायक भगवती सागर का आवास है। यहीं जलनिगम की वाटर लाइन से जोनल पंपिग स्टेशनों में पानी की सप्लाई पहुंचाने के लिए जलकल की लाइन जुड़ी है। इस पर वॉल्व लगा है। कुछ समय पहले वाटरवर्क्स बंद होने पर दक्षिण क्षेत्र में लोगों को पानी की किल्लत हुई थी। आपूर्ति बहाल करने के लिए जलकल को काफी समय से खराब पड़े वॉल्व की याद आई। वॉल्व काम न करने पर उसकी मरम्मत के लिए चेंबर खोला गया। बाद में वॉल्व खोलकर मरम्मत के लिए भेजा गया। इस बीच बैराज इकाई से आने वाली लाइन से पानी बहता रहा। जिससे यहां सड़क भी धंस गई। वहीं चेंबर का ढक्कन भी टूट गया। चार दिन बाद वॉल्व की मरम्मत कराकर उसे लगाया गया, लेकिन ढक्कन अभी तक नहीं लगाया जा सका है। जिससे खुला चेंबर हादसे को दावत दे रहा है। वहीं खुले चेंबर का कारण प्रतिदिन सुबह शाम यहां जाम की स्थिति बनती है। जाम की समस्या को देखते हुए यहां ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अभी भी लोग जाम से जूझते हैं।

इन मोहल्लों के लोग होते हैं प्रभावित

सुबह शाम यहां से ड्यूटी आने जाने वालों की भीड़ निकलती है। जिससे प्रतिदिन जाम की स्थिति बनती है। इस मार्ग से जाम से बचने के लिए कुछ लोग पटेल चौक की ओर से गंतव्य को जाने की कोशिश करते हैं तो यहां भी यातायात का दबाव बढ़ता है तो यहां भी जाम लग जाता है। चेंबर खुला होने से  जनता नगर, बर्रा-3, बर्रा-4,5, 6,7,8, रामगोपाल चौराहा, जरौली, रतनलाल नगर, गुजैनी गांव व आसपास के क्षेत्र में रहने वाले प्रतिदिन समस्या से जूझते हैं।

ढक्कन का स्लैब ढलाई के बाद दूर होगी समस्या

जलकल की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 15 दिन बीतने के बाद भी अब तक ढक्कन नहीं लगा है। इस बारे में जलकल जोन-5 के अवर अभियंता अनिल यादव ने बताया कि स्लैब ढलाई हुई है। ढक्कन लगने के बाद समस्या दूर होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.