श्याम नगर में चोरी का मामला : अब तकनीक के दम पर पुलिस ने मकान में घुसे शातिर का खोजा सही नाम-पता
श्याम नगर निवासी इंजीनियर विजय अवस्थी के बंद मकान में बीती 17 जनवरी को चार बदमाश चोरी के इरादे से घुसे थे। घर में लगे अमेरिकन ब्लिंक कंपनी के सीसीटीवी कैमरों की मदद से जानकारी होने पर उन्होंने अमेरिका से ही पुलिस को घटना की जानकारी दे दी थी।
कानपुर, जागरण संवाददाता। चकेरी में इंजीनियर के बंद मकान में चोरी के इरादे से घुसे आरोपित का सही नाम नर्वल के सवायजपुर गांव निवासी शिवनाथ राठौर है। एक सप्ताह बाद सीडीआर व बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) की मदद से पुलिस ने उसका सही नाम-पता खोज निकाला। घटना के दौरान मुठभेड़ के बाद पकड़े गए शातिर शिवनाथ राठौर ने पूछताछ में दो बार अपना नाम-पता अलग अलग बताया था, जिसके बाद पुलिस उसकी असली पहचान उजागर करने के लिए हाथ पैर मार रही थी।
श्याम नगर निवासी इंजीनियर विजय अवस्थी के बंद मकान में बीती 17 जनवरी को चार बदमाश चोरी के इरादे से घुसे थे। घर में लगे अमेरिकन ब्लिंक कंपनी के सीसीटीवी कैमरों की मदद से जानकारी होने पर उन्होंने अमेरिका से ही पुलिस को घटना की जानकारी दे दी थी। कछ देर में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसके तीन साथी मौके से भाग गए। इस दौरान पुलिस की गिरफ्त में होने के बाद शातिर ने दो बार अपना गलत नाम व पता बताया था। इस वजह से पुलिस आरोपित के साथियों तक नहीं पहुंच पा रही थी। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपित को रिमांड में लेकर उससे उसके साथियों के बारे में जानकारी ली जाएगी।