Move to Jagran APP

परीक्षा में शामिल होकर छात्रों के लिए इसरो जाने का मौका

आइआइटी कानपुर करा रहा टेककृति ओपन स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 05:17 PM (IST)
परीक्षा में शामिल होकर छात्रों के लिए इसरो जाने का मौका
परीक्षा में शामिल होकर छात्रों के लिए इसरो जाने का मौका

जागरण संवाददाता, कानपुर : कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के पास भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जाने का मौका है। आइआइटी कानपुर की ओर से टेककृति ओपन स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनरल नॉलेज और समसामायिक घटनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। यह प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। इसमें छात्र-छात्राएं टीम के रूप में सम्मलित होंगे। एक टीम में दो छात्र निर्धारित हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।

loksabha election banner

- - - - - - - - -

21 अक्टूबर को होगी परीक्षा

पहले चरण की परीक्षा 21 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसको दो ग्रुपों में विभाजित किया गया है। ग्रुप 'ए' में कक्षा 9 व 10 और ग्रुप 'बी' में कक्षा 11 और 12 के छात्रों को रखा गया है। परीक्षा के आयोजन के लिए 20 शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे। दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में आइआइटी कानपुर में होगी।

- - - - - - - - -

यहां बनेंगे केंद्र

कानपुर, इलाहाबाद, झांसी, लखनऊ, गाजियाबाद, दिल्ली, इंदौर, कोटा, हिसार, जयपुर, मथुरा, वाराणसी, कोलकाता, भोपाल, ग्वालियर, बांदा, गोरखपुर, मुंबई, नोएडा, आगरा में केंद्र बनाए जाएंगे। एक टीम के लिए 300 फीस निर्धारित की गई है। ह्लश्रह्यष्.ह्लद्गष्द्धद्मह्मद्बह्लद्ब.श्रह्मद्द पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

- - - - - - - - -

दूसरे चरण में शामिल होंगे 200 छात्र

दूसरे चरण में 200 छात्र शामिल होंगे। इसमें ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' से 100-100 की संख्या रहेगी। दोनों ग्रुपों के प्रथम स्थान पर आने वाले छात्रों को इसरो घूमने का मौका मिलेगा। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान के विजेताओं को भाभा एटॉमिक एंड रिसर्च सेंटर ले जाया जाएगा।

- - - - - - - - -

आइआइटी की लैब देख सकेंगे

पहले चरण के विजेताओं को आइआइटी की लैब, प्रदर्शनी, एयरोस्पेस, मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल आदि विभागों मे घूमने का मौका मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.