हमीरपुर : कच्छा-बनियान गिरोह ने महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट, पुलिस जांच में जुटी
गर्दन पकड़कर उसका मुंह दबा लिया। जिससे वह शोर नहीं कर पाई। महिला के अनुसार दोनों ने उसे बंधक बनाकर उसके सामने तीनों बहुओं के कमरे अलमारी व बक्सों के ताले तोड़े और सभी के लगभग चार लाख के सोने चांदी के जेवर व पंद्रह हजार नकद ले गए।
कानपुर, जेएनएन। थाना क्षेत्र के छानी बुजुर्ग की सुकृतिन पत्नी महेश्वरीदीन रैदास ने अपने गांव के दो युवकों पर बंधक बनाकर घर में लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने थाना में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पांच पुत्र व एक पुत्री हैं। जिनमें से तीन पुत्रों की शादी हो चुकी है जो अपने परिवार व एक अविवाहित पुत्र के साथ दिल्ली में मजदूरी करते हैं। महिला अपने वृद्ध पति, पुत्री, एक पुत्र व एक नाती के साथ गांव में रहती है। बताया की बीते शुक्रवार की रात वह घर के सभी सदस्यों समेत रोजाना की तरह छत पर सो गई। रात लगभग दो बजे कुछ आहट सुनाई दी। नीचे उतरने पर कमरे का ताला टूटा देख वह आगे बढ़ी तो दो बदमाशों ने उसे दबोच लिया। बताया दोनों सिर्फ कच्छा व बनियान पहने हुए थे।
महिला के अनुसार उनमें से वह गांव का युवक था जिसे वह पहचान गई। जबकि दूसरे को नहीं जानती थी। बताया कि दोनों ने उसकी गर्दन पकड़कर उसका मुंह दबा लिया। जिससे वह शोर नहीं कर पाई। महिला के अनुसार दोनों ने उसे बंधक बनाकर उसके सामने तीनों बहुओं के कमरे, अलमारी व बक्सों के ताले तोड़े और सभी के लगभग चार लाख के सोने चांदी के जेवर व पंद्रह हजार नकद ले गए। दोनों के भाग जाने के बाद उसने शोर कर सभी को जगाया और पुलिस को फोन किया। जिसपर पुलिस रात में मौके पर पहुंची और जांच की। थाना प्रभारी विजय ङ्क्षसह ने बताया कि महिला का प्रार्थना पत्र मिला है। पुलिस दोबारा जांच के लिए जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।