कानपुर के अर्रा बिनगवां नौबस्ता में जल निकासी न होने से दस हजार आबादी फंसी
कभी भी गुस्सा फूट सकता है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कई बार जनप्रितिनिध और अफसरों से शिकायत कर चुके है लेकिन आज तक समस्या का निजात नहीं मिला है।लोगों ने अपने घरों के आगे जल निकासी बंद कर दी है इसके चलते पीछे के मकानों के बाहर जलभराव है।
कानपुर, जेएनएन। अर्रा बिनगवां गल्लामंडी नौबस्ता में जल निकासी न होने के कारण क्षेत्र में आधा-आधा फीट गंदा पानी भरा हुआ है। बिना बरसात के ही जलभराव है। पानी अब सडऩे लगा है और काई पड़ गयी है। बरसात में स्थिति और भयावह हो जाती है। इसके चलते दस हजार जनता फंसी हुई है। सोसाइटी क्षेत्र में नाली न होने और चबूतरे ऊंचे होने के कारण क्षेत्र में जगह-जगह पानी भरा हुआ हैष। जल निकासी को लेकर अक्सर सोसाइटी क्षेत्र में मारपीट हो जाती है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। कोरोना की कहर में फैल रही महामारी को लेकर लोगों में आक्रोश है।
कभी भी गुस्सा फूट सकता है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कई बार जनप्रितिनिध और अफसरों से शिकायत कर चुके है, लेकिन आज तक समस्या का निजात नहीं मिला है।लोगों ने अपने घरों के आगे जल निकासी बंद कर दी है इसके चलते पीछे के मकानों के बाहर जलभराव है। अब पानी सडऩे लगा है। काई पड़ गई है। क्षेत्रीय पार्षद मेनका सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जल निकासी के लिए नाली के निर्माण का प्रस्ताव पास कराया है। कोरोना के चलते काम नहीं शुरू हो पाया है। नाली बनने के बाद जल निकासी की समस्या खत्म हो जाएगी।