Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir News: दुल्हन की तरह सजे मंदिर, कानपुर में घर-घर उत्सव की तैयारी

मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ और दीप जलाए जाएंगे श्रद्धालु मां गंगा में दीपदान और महाआरती में प्रतिभाग करेंगे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 07:47 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:47 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir News: दुल्हन की तरह सजे मंदिर, कानपुर में घर-घर उत्सव की तैयारी
Ayodhya Ram Mandir News: दुल्हन की तरह सजे मंदिर, कानपुर में घर-घर उत्सव की तैयारी

कानपुर, जेएनएन। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। ऐसे में शहर हो या गांव हर जगह उत्साह, उमंग और उल्लास नजर आ रहा है। मंगलवार को मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया और दीप जलाए गए। अखंड रामायण और सुंदरकांड का पाठ हुआ। पार्कों और गंगा घाटों पर भी दीप जलाए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान की आरती उतारी गई। गुरुद्वारों में भी दीप जलाए गए। बुधवार को घर- घर दीपावली जैसा उत्सव मनेगा। दीप जलेंगे और आतिशबाजी भी होगी।

loksabha election banner

महाराजपुर के सलेमपुर स्थित बाला जी मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया। अखंड रामायण का पाठ चल रहा है और जगह-जगह दीपों से जय-जय श्रीराम लिखा देख श्रद्धालु झूम उठे। आचार्यों ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और जानकी जी की आरती की। अब बुधवार को अखंड रामायण के समापन के बाद सुंदरकांड का पाठ होगा। भक्तों में सवा क्विंटल लड्डू का वितरण किया जाएगा। समन्वय सेवा समिति के संयोजक संतोष अग्रवाल ने बताया कि श्री रामलला के मंदिर निर्माण का उत्सव भव्य तरीके से मनाया जा रहा है।

आनंदेश्वर मंदिर में 151 दीप जलाए गए और भगवान श्रीराम की आरती की गई। मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। महामंडलेश्वर श्याम गिरि, रामदास, थानापति भावपुरी, पुजारी संजय, मनीष, अजय पुजारी, राहुल आदि रहे। बुधवार को पांच सौ दीपों का दान किया जाएगा और 51 किलो लड्डू का वितरण होगा। पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने राम नाम का जाप किया। महंत श्रीकृष्ण दास ने प्रसाद वितरण किया। महंत जितेंद्र दास ने बताया कि बुधवार को मंदिर में सुंदरकांड का पाठ होगा। हनुमान जी का शृंगार किया जाएगा और दीप जलाए जाएंगे। भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

हजारी लाल मंदिर लाठी मोहाल में भगवान राम का अभिषेक किया गया। श्रीराम नाम का 11 हजार बार जाप किया गया। बुधवार को भी मंदिर में प्रभु का अभिषेक होगा। दीपदान के साथ ही भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। सालासर मंदिर बाला जी कमला टावर में 551 दीप जलाए जाएंगे। आनंदपुरी स्थित जैन मंदिर को भी दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। भक्तों में प्रसाद वितरण होगा। रावतपुर स्थित रामलला मंदिर को भी सजाया गया है। पुजारी केशव प्रसाद तिवारी ने शाम के समय शंखनाद किया। प्रभु की आरती की गई।

आशा माता मंदिर झकरकटी में भक्तों ने भगवान श्रीराम का पूजन किया। बुधवार को यहां 101 दीप जलाए जाएंगे। सरसैया घाट पर नमामि गंगे प्रकल्प भाजपा और यति संकल्प संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मां गंगा की आरती उतारी गई। घंटा घडिय़ाल और शंखनाद से गंगातट गुंजायमान हो रहा था। गंगातट को दीपों से प्रज्जवलित किया गया। आरएसएस के विभाग प्रचारक मनोज जी ने ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने पर गंगा भक्तों को शुभकामनाएं दी। भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, नीतू सिंह, श्रीकृष्ण दीक्षित, काशी ङ्क्षसह परिहार, यशपाल ङ्क्षसह, मोहित ङ्क्षसह उपस्थित रहे। सनिगवां रोड टेंपो स्टैंड के हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीराम का पूजन किया। बच्चों ने अपने गाल पर राम नाम अंकित किया तो दीपों की माला से श्रीराम की आकृति तैयार की गई। गुरुद्वारा बाबा नामदेव में सिख समाज ने प्रकाश पर्व मनाया। 200 दीपकों से गुरुद्वारा परिसर को सजाया गया। अरदास हुई कि भगवान के भव्य मंदिर निर्माण के साथ ही आम जनमानस को रामराज जैसा सुख प्राप्त हो। इस अवसर पर भजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और आतिशबाजी की गई। अब बुधवार को इस्कॉन मंदिर में प्रसाद वितरण होगा। साईं मंदिर बिठूर, ब्रह्मावर्त घाट, दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, शनि धाम मंदिर चुन्नीगंज समेत शहर के सभी मंदिरों में उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

दीप और मोमबत्तियां खरीदने के लिए उमड़ी भीड़

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के अवसर पर दीप जलाकर खुशियां मनाने के लिए लोगों ने मंगलवार को दीप और मोमबत्तियां खरीदने के लिए बाजारों में भीड़ लगी रही। गोङ्क्षवद नगर, रावतपुर, गीता नगर, विजय नगर, दादानगर, लालबंगला समेत कई जगहों पर लोगों ने दीया और मोमबत्तियों की खरीदारी की। लोगों ने रंग बिरंगी झालरें भी खरीदीं। भगवान श्रीराम की फोटो व मूर्तियां भी खूब बिकीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.