Move to Jagran APP

इज्जत बर्बाद हो गई, अब मैं नहीं जीने के काबिल.., यह कहकर किशोरी ने लगाई फांसी

चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में किशोरी की आत्महत्या के बाद सनसनी फैल गई। मां ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार की शाम युवक घर आया था और बेटी के साथ गंदी हरकत कर रहा था। इसके बाद रात में उसका शव फांसी पर लटका मिला।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 11:50 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 11:50 AM (IST)
इज्जत बर्बाद हो गई, अब मैं नहीं जीने के काबिल.., यह कहकर किशोरी ने लगाई फांसी
चित्रकूट की कर्वी पुलिस घटना की जांच कर रही है।

चित्रकूट, जेएनएन। कर्वी कोतवाली अंतर्गत एक गांव के मजरे में शुक्रवार की रात की रात एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई, वहीं शादी कार्यक्रम से लौटी मां और स्वजन भी उसे फांसी पर लटका देखकर अवाक रह गए। बताया गया है कि शुक्रवारी की दोपहर एक युवक घर आया था और उससे गंदी हकरत की थी। इसके बाद किशोरी ने मां से कहा था- इज्जत बर्बाद हो गई, अब मैं नहीं रही जीने के काबिल..। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर छानबन शुरू की है और युवक की तलाश की जा रही है।

loksabha election banner

कर्वी कोतवाली के एक गांव में रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब तीन बजे युवक घर में घुस आया था। उस समय उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। इस बीच वह घर पहुंच गई थी तो युवक छेड़छाड़ कर रहा था। बेटी के विरोध पर युवक को गाली-गलौज कर भगा गया था। इसके बाद बेटी ने कहा था कि उसकी इज्जत बर्बाद हो गई है, वह जीने के काबिल नहीं है। उसने बेटी को काफी समझाया और शांत कराने के बाद वह परिवार में आयोजित शादी कार्यक्रम में चली गई थी।

इस बीच सूने घर में उसने देर शाम साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। रात में शादी कार्यक्रम के बाद घर पहुंची छोटी बेटी ने बहन को फांसी में लटका होने की जानकारी दी। उन्होंने घर पहुंच कर फंदे पर लटकी बेटी को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाल कर्वी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका की मां ने छेडखानी से क्षुब्ध होकर पुत्री के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा, घटना की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.