Move to Jagran APP

भाजपाई विचारधारा के मतदाताओं को सूची में जोडऩे की शुरू हुई कसरत, घर-घर दस्तक देगी टीम भाजपा

फजलगंज स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा प्रत्येक पदाधिकारी को मतदाता सूची संवर्धन अभियान में जुटना है। कम से कम तीन बूथों तक पहुंचना होगा।

By Edited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 01:33 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 01:34 AM (IST)
भाजपाई विचारधारा के मतदाताओं को सूची में जोडऩे की शुरू हुई कसरत, घर-घर दस्तक देगी टीम भाजपा
भाजपाई विचारधारा के मतदाताओं को सूची में जोडऩे की शुरू हुई कसरत, घर-घर दस्तक देगी टीम भाजपा
कानपुर (जागरण संवाददाता)। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि प्रदेश में भाजपाई विचारधारा के 80 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। अब पार्टी इन्हें जोड़ने के लिए कसरत में जुट गई है। इसी रणनीति के तहत मतदाता सूची संवर्धन में ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि टीम भाजपा हर घर दस्तक देकर वोट के रूप में अपना जनाधार और बढ़ा सके। रूपरेखा समझाने के लिए ही रविवार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने बैठक ली।
फजलगंज स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को मतदाता सूची संवर्धन अभियान में जुटना है। हर पदाधिकारी को कम से कम तीन बूथों तक पहुंचना होगा। वहां के एक-एक मतदाता का नाम शामिल कराना होगा। बूथ अध्यक्ष की सूची पोस्टल पते के साथ बनानी होगी। सेक्टर के अनुसार कार्यकर्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। हर मतदान केंद्र का एक प्रमुख हो और निगरानी के लिए तीन-तीन कार्यकर्ताओं की टीम होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि पार्टी ने ए, बी और सी ग्रेड के बूथ चिह्नित किए थे। कार्यकर्ताओं को मेहनत कर इन बूथों का ग्रेड बढ़ाना है। बैठक में विधायक नीलिमा कटियार, राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर, सुरेश अवस्थी, डॉ. श्यामबाबू गुप्त, रामलखन रावत, सुनील बजाज, सत्येंद्रनाथ पांडेय, दीपक सिंह, संतोष शुक्ला, रंजीता पाठक, जगदीश तिवारी, धर्मप्रकाश गुप्ता, पप्पी पांडेय, वीरेश त्रिपाठी, मुकेश भाटिया, आकाश शुक्ला आदि थे।
मंडल अध्यक्षों ने की संगठन की शिकायत
बैठक में मंडल अध्यक्षों से क्षेत्रीय संगठन मंत्री से कामकाज के बारे में पूछा। इस पर कई मंडल अध्यक्षों ने एक शिकायत दोहराई। उनका कहना था कि किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए हमें पूछा तक नहीं गया। इस पर भवानी सिंह ने मंच से ही जिलाध्यक्ष मैथानी से कहा कि यह गंभीर मामला है। इसे देखें और भविष्य में ऐसी शिकायत न मिले।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.