अंतरराष्ट्रीय बुलेट ओपन शतरंज में शहर की तान्या का जलवा, कई प्रतियोगिताओं में जीता है खिताब
ग्वालियर ओपन इंटरनेशनल शतरंज में देश-विदेश के खिलाडिय़ों के बीच तान्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। तान्या ने यह उपलब्धि अंडर-१५ आयुवर्ग में हासिल की। प्रदेश की प्रमुख जूनियर खिलाडिय़ों में शुमार जूही निवासी तान्या बिल्टज रैपिड स्पर्धा की प्रमुख खिलाडिय़ों में पहचानी जाती है।
कानपुर, जेएनएन। संक्रमण काल में शुरू हुई ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के ज्यादातर मुकाबलों में शहर की बेटी तान्या का नाम चर्चित रहा। अंडर-१५ आयुवर्ग की तान्या लगातार कई ओपन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल कर चुकीं हैं। शुक्रवार देर रात जारी अंतरराष्ट्रीय बुलेट ओपन शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-१५ आयुवर्ग में तान्या वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया।
शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से हुई ग्वालियर ओपन इंटरनेशनल शतरंज में देश-विदेश के खिलाडिय़ों के बीच तान्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। तान्या ने यह उपलब्धि अंडर-१५ आयुवर्ग में हासिल की। प्रदेश की प्रमुख जूनियर खिलाडिय़ों में शुमार जूही निवासी तान्या बिल्टज, रैपिड स्पर्धा की प्रमुख खिलाडिय़ों में पहचानी जाती है।
तान्या की अंतरराष्ट्रीय शतरंज में रेटिंग १०६६ है। बातचीत में तान्या ने बताया कि बहन साक्षी के साथ घर में लगातार अभ्यास के कारण ऑनलाइन शतरंज में बेहतर करने में मदद मिलती है। वे बतातीं हैं कि ऑनलाइन में टाइमिंग का रोल होता है। आपसी स्पर्धा के कारण बेहतर चालों को सीमित समय में चलने का अभ्यास भी ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए मददगार साबित हो रहा है। तान्या के कोच हरीश रस्तोगी ने बताया कि छोटी उम्र में तान्या की चालें शानदार होती है। उसमें शतरंज के प्रति जुनून देखने को मिलता है। इसलिए वो लगातार अभ्यास कर अपने आयुवर्ग की बेहतर खिलाडिय़ों में जगह बना चुकी है।