Move to Jagran APP

Subhash Chandra Bose Jayanti 2021: कांग्रेसियों ने प्रतिमा की जगह पर पहले सफाई की फिर किया माल्यार्पण

कांग्रेस सेवादल नगर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुशील सोनी अपनी कमेटी के साथ जयंती मनाने पहुंचे जहां पर देखा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की नाक टूटी हुई है व ढेर सारी गंदगी और कूड़े का अंबार था। मूर्ति की जगह पर सफाई करके नेताजी को माल्यार्पण किया।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 02:37 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 05:24 PM (IST)
Subhash Chandra Bose Jayanti 2021: कांग्रेसियों ने प्रतिमा की जगह पर पहले सफाई की फिर किया माल्यार्पण
कानपुर के बर्रा में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेसी।

कानपुर, जेएनएन। बर्रा आठ हाईवे किनारे बदहाल सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर मौन प्रदर्शन किया उनकी मांग है कि प्रतिमा का कायाकल्प किया जाए। बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस ने शहर में मौजूद प्रत्येक राजनेता की मूर्ति की साफ सफाई का बीड़ा उठाया था। यद्यपि नेताजी किसी राजनीतिक दल से खास ताल्लुक नहीं रखते थे, लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं का ऐसा हाल अपने आप में स्थितियां स्पष्ट करता है कि स्वार्थ की राजनीति में नेतागण इतने चूर हो चुके हैं कि वे स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं का कायाकल्प करने की सुध लेना भी अनुचित समझते हैं। 

loksabha election banner

कांग्रेस सेवादल नगर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुशील सोनी अपनी कमेटी के साथ जयंती मनाने पहुंचे जहां पर देखा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की नाक टूटी हुई है व ढेर सारी गंदगी और कूड़े का अंबार था। कांग्रेसियों ने मूर्ति की जगह पर सफाई करके नेताजी को माल्यार्पण किया। दो मिनट का मौन रखकर जयंती मनाई एवं  नगर निगम के खिलाफ मौन प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की दूसरी मूर्ति स्थापित की जाए और मूर्ति पर छतरी भी लगाई जाए। 

कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड कानपुर नगर देहात के अध्यक्ष नरेश कटियार कहा कि कांग्रेस कमेटी मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष संगीत तिवारी, बुंदेलखंड जोन के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दीक्षित, जिलाध्यक्ष सुशील सोनी,प्रेम नारायण प्रजापति, प्रियांशु मिश्रा, राजू कश्यप,डॉ आर के सिंह, विनोद सोनी, देवकली सविता, मोहम्मद जावेद, मान सिंह यादव,लक्ष्मी तिवारी, रेनू सिंह, काफी संख्या में सेवादल के साथी मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.