पहाड़ों पर बर्फबारी से धूप भी बेअसर, ठंड से बचने को बरतें सावधानी
दिन का तापमान घटने पर कोहरा करेगा परेशान, सामान्य से कम हुआ पारा।
By Edited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 12:03 AM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 12:02 PM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी होने और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से धूप में भी गलन लोगों को परेशान कर रही है। दिन और रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। दिन में चलने वाली शीत लहर ने बाजारों में ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ा दी है।
सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ.नौशाद खान ने बताया आने वाले दिनों में दिन का तापमान कम होगा, जिससे कोहरा छा जाएगा। ये है पूर्वानुमान अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। तापमान में अंतर कम होने के चलते ठिठुरन बढ़ेगी।
इन दिक्कतों से होगा सामना
- आलू, मटर, शकरकंद की फसल प्रभावित हो सकती है
- सांस, हृदय, अस्थमा रोगियों की संख्या बढ़ सकती है
- रास्ते पर दृश्यता एक किलोमीटर से कम हो सकती है
यूं रहा अधिकतम न्यूनतम तापमान
17 दिसंबर : 23.6 - 6.3
16 दिसंबर : 23.2 - 5.0
15 दिसंबर : 22.2 - 9.6
14 दिसंबर : 22.4 - 9.8
13 दिसंबर : 22.8 - 10.7
इन बातों का रखें ध्यान
दिल के मरीज ठंड में यात्रा न करें। शरीरिक श्रम करें, तले-भुने के बजाए हल्का भोजन करें। अधिक उम्र के लोग तड़के और देर रात घर से न निकलें। बाहर निकलें तो गर्म कपड़े अच्छी तरह पहनकर जाएं। सिर और कान ढककर निकलें। धूप निकलने पर टहलने जाएं। बीपी एवं शुगर की नियमित जाच कराते रहें। डॉक्टर से परामर्श लेकर दवाओं की मात्रा भी निर्धारित करा लें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें