मुस्कुराए कानपुर फोरम की पहल पर अब ये होने जा रहा काम, वेबिनार में बनी पूरी योजना
मंडलायुक्त की पहल गंगा आरती को विशेष आकर्षण प्रदान किया गया। इस विशेष आयोजन पर शहर के बाहर से पर्यटकों को आकर्षित किया जाए और उन्हेंं एक दिन के विश्राम के साथ विभिन्न पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराते हुए गंगा आरती में सम्मिलित कराएं।
कानपुर, जेएनएन। शहर में पर्यटन के महत्व को देखते हुए पर्यटन विकास की रूपरेखा को लेकर मुस्कुराए कानपुर फोरम की पहल पर कानपुर में पर्यटन की संभावनाओं पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें प्रबुद्ध जनों से शहर के स्थलों और पर्यटन के विकास की योजना बनाई गई। मुस्कुराए कानपुर की पर्यटन समिति की संयोजिका एवं वेबिनार संयोजक शिखा शुक्ला ने कहा कि पर्यटन का विकास कानपुर शहर को एक नया स्वरूप प्रदान करेगा और जनमानस की सहभागिता इस उद्देश्य को पूरा करने में मजबूती देगी। पर्यटन विकास एवं प्रोत्साहन समिति के समंवयक डाक्टर सुधांशु राय ने कहा सर्वप्रथम हमें अपने शहर की विरासतों से घरेलू एवं शहर आने वाले आगंतुकों को रूबरू कराना होगा।
उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त की पहल गंगा आरती को विशेष आकर्षण प्रदान किया गया। इस विशेष आयोजन पर शहर के बाहर से पर्यटकों को आकर्षित किया जाए और उन्हेंं एक दिन के विश्राम के साथ विभिन्न पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराते हुए गंगा आरती में सम्मिलित कराएं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों की श्रेणी में कानपुर नगर को सम्मिलित कराना होगा। इसमें सांस्कृतिक, खेलकूद, हेरिटेज एवं धाॢमक पर्यटन पर विशेष रूप से फोकस करना होगा। शहर के साथ आस-पास बिठूर में सीता मां ,लव कुश, बाल्मीकि जी के स्थान है जिसे हम एक नए दृष्टिकोण से विकसित कर घरेलू पर्यटकों को आकॢषत कर सकते हैं। उन्होंने कहा इस समय कोविड-19 के संकट के दौरान हम लोग पर्यटन को प्रोत्साहित तो नहीं कर सकते हैं परंतु यह उपयुक्त समय है जब हम आगे आने वाले दिनों के लिए एक प्रभावी पर्यटन नीति बना ले और समय पर उसका क्रियान्वयन कराएं उन्होंने कहा इस दौरान हम लोग समाज के हर वर्ग जैसे व्यापारी, शिक्षक, प्रशासन, होटल एवं रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन, समाजसेवी इत्यादि के साथ विस्तृत विचार विमर्श कर रूपरेखा बनाएंगे।