Move to Jagran APP

UP Board Results 2019 : सूबे में छा गया कानपुर, 10वीं टॉप टेन में टॉपर समेत छह होनहार

यूपी बोर्ड दसवीं में शहर का शहर का 90.57 फीसद परिणाम रहा एक बार फिर बेटियों ने परचम फहराया है।

By AbhishekEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 06:04 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 09:52 AM (IST)
UP Board Results 2019 : सूबे में छा गया कानपुर, 10वीं टॉप टेन में टॉपर समेत छह होनहार
UP Board Results 2019 : सूबे में छा गया कानपुर, 10वीं टॉप टेन में टॉपर समेत छह होनहार

कानपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम जारी होने पर कानपुर शहर पूरे प्रदेश में छा गया। प्रदेश के टॉपर समेत टॉप टेन सूची छह होनहार शामिल हैं। इतना ही कानपुर परिक्षेत्र से जुड़े बांदा, उन्नाव, कन्नौज, इटावा और फतेहपुर से भी एक-एक नाम टॉप टेन सूची में शामिल है। कानपुर नगर का परीक्षा परिणाम 90.57 फीसद रहा है, जिसमें बेटियों ने सर्वाधिक परचम फहराया है। इस बार 87.88 फीसद छात्र और 93.40 फीसद छात्राएं सफल हुई हैं।

loksabha election banner

शनिवार की दोपहर 12.30 बजे जैसे ही यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो छात्र-छात्राओं की बांछे खिल गईं। कस्बों व गांवों में छात्र-छात्राओं की भीड़ इंटरनेट कैफे पर रही तो शहरी क्षेत्रों में मोबाइल फोन पर चिपके रहे। सफलता का पायदान छूने वाले छात्र-छात्राओं ने माता-पिता से आशीर्वाद लिया। वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

परिजनों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। स्कूलों व कॉलेजों में सुबह से ही शिक्षक पहुंच गए थे और परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के साथ खुशियां बांटी। विद्यार्थी अपनी सफलता पर खुशी से उछल पड़े। शहर में ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज छाया रहा, यहां से प्रदेश टॉपर समेत चार बच्चों ने टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। वहीं शहर के शिवाजी इंटर कालेज से दो विद्यार्थी टॉपर सूची में शामिल हैं। इन दोनों कॉलेजों में दोपहर से शाम तक जश्न का माहौल रहा।

कानपुर के प्रदेश टॉपर

  • स्थान  नाम          अंक   प्रतिशत     कॉलेज
  • 1-  गौतम रघुवंशी   583   97.17  ओंकारेश्वर कॉलेज
  • 8-  अनुराग सिंह     568   94.67  ओंकारेश्वर कॉलेज
  • 8-  श्रद्धा सिंह         568   94.67  शिवाजी इंटर कॉलेज
  • 9-  प्रियांशु गुपता     567   94.50  ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज
  • 9-  दिव्यानी सिंह     567   94.50   शिवाजी इंटर कॉलेज
  • 10-  हर्ष खत्री         566    94.33  ओंकारेश्वर

अन्य शहरों के प्रदेश टॉपर

  • 4-  अपूर्वा वैश्य       577     96.17   बांदा
  • 5-  शिखा सिंह        572     95.33   उन्नाव
  • 8-   गौरा कुमार      568      94.67  तिर्वां कन्नौज
  • 9-   जैनब              567       94.5    इटावा
  • 10- प्रज्ञा               566       94.33  फतेहपुर

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.