Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय कराटे में मिले छह स्वर्ण, 14 खिलाडिय़ों ने बढ़ाया शहर मान

पदक जीतने वाले संस्था के सभी खिलाडिय़ों को चेयरमैन शालिनी भट्ट सम्मानित करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाडिय़ों के बीच सृष्टि पाल लक्ष्मी पाल अर्थव वीर पलक दिवाकर तनिष्क वर्मा और शलिनी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

By Akash DwivediEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 03:47 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 03:47 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय कराटे में मिले छह स्वर्ण, 14 खिलाडिय़ों ने बढ़ाया शहर मान
लंबे समय के बाद वल्र्ड कराटे प्रतियोगिता में शहर के खिलाडिय़ों ने सराहनीय प्रदर्शन किया

कानपुर, जेएनएन। इंटरनेशनल स्पोट्र्स एंड कराटे फेडरेशन इंडिया द्वारा हाल में संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शहर के 14 खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। प्रतियोगिता में शहर को छह स्वर्ण, सात रजत और एक कांस्य पदक मिला। पदक विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान फेडरेशन की ओर से किया गया।

loksabha election banner

फेडरेशन के महासचिव बाबुल वर्मा ने बताया कि लंबे समय के बाद वल्र्ड कराटे प्रतियोगिता में शहर के खिलाडिय़ों ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

पदक जीतने वाले संस्था के सभी खिलाडिय़ों को चेयरमैन शालिनी भट्ट सम्मानित करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाडिय़ों के बीच सृष्टि पाल, लक्ष्मी पाल, अर्थव वीर, पलक दिवाकर, तनिष्क वर्मा और शलिनी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। पदक जीतने वाले संस्था के सभी खिलाडिय़ों को चेयरमैन शालिनी भट्ट सम्मानित करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाडिय़ों के बीच सृष्टि पाल, लक्ष्मी पाल, अर्थव वीर, पलक दिवाकर, तनिष्क वर्मा और शलिनी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, बिवेन भट्ट, विवेक दिवाकर, अक्षत जयसवाल, सुहानी निगम, शब्द शर्मा, शैल शर्मा और आशुतोष गुप्ता ने रजत पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में विशाल कुशवाहा ने कांस्य पदक जीता। शहर के खिलाडिय़ों द्वारा अंतरराष्ट्रीय फलक पर पदक हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को कराटे एसोसिएशन और पूर्व खिलाडिय़ों ने शुभकामनाएं दी। शनिवार को बर्रा स्थित एक गेस्ट हाउस खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में अपने अनुभव को साझा करेंगे। फेडरेशन द्वारा इस प्रकार के आयोजन कर जूनियर खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.