Move to Jagran APP

बहन से करता था छेड़छाड़, किशोर भाई ने दोस्त के साथ मिलकर चाकू मार कर दी हत्या

बेगमपुरवा में हुई वारदात पुलिस ने दोनों हत्यारोपितों को किया गिरफ्तार लड़की के पिता पर भी मुकदमा।

By Edited By: Published: Sat, 30 May 2020 01:57 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 10:04 AM (IST)
बहन से करता था छेड़छाड़, किशोर भाई ने दोस्त के साथ मिलकर चाकू मार कर दी हत्या
बहन से करता था छेड़छाड़, किशोर भाई ने दोस्त के साथ मिलकर चाकू मार कर दी हत्या

कानपुर, जेएनएन।  बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के बेगमपुरवा इलाके में शुक्रवार की रात एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कि किशोर उम्र के हैं। पुलिस के मुताबिक मारा गया युवक क्षेत्र की एक किशोरी से छेड़छाड़ करता था और उसके विरोध में ही लड़की के भाई ने अपने एक साथी की मदद से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लड़की के भाई, पिता और दोस्त के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेगमपुरवा निवासी मृतक का नाम महमूद आलम है। पिता मकसूद आलम की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। महमूद कढ़ाई का कारीगर था।

loksabha election banner

 रात में दोस्त के साथ मिलकर घेरा

 एसएसपी अनंत देव तिवारी ने बताया कि महमूद आलम मोहल्ले की ही एक लड़की से प्रेम करता था। कई बार उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ भी की थी। लड़की का 17 वर्षीय भाई इसका विरोध करता था। सीओ आलोक कुमार के मुताबिक रात करीब 11 बजे के बाद लड़की के भाई ने अपने हमउम्र एक साथी के साथ महमूद को घेर लिया। वाद विवाद हुआ, जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच लड़की के भाई ने चाकू निकाल कर उसके पेट में वार कर दिया। चीख पुकान सुनकर लोग एकत्र हो गए।

घायल महमूद को पहले उर्सला में भर्ती कराया गया। हालत बिगडऩे पर उसे हैलट ले जाया गया, जहा उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक बाबूपुरवा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक पक्ष की ओर से तीन नाम बताए गए हैं, जिसमें लड़की के भाई, पिता और भाई के एक साथी को आरोपित किया गया है। लड़की के किशोर भाई व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.