Move to Jagran APP

UP को अध्यात्म का गढ़ मानते हैं गायक कैलाश खेर, इटावा में कहा- Film City से मिलेगी नई दिशा

Kailash Kher In UP प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर ने कहा हमें अपने विचारों-संस्कारों में आना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की जमकर की प्रशंसा। अपने 15 साल के करियर में उन्होंने लगभग 1200 गाने गाए हैं। 18 भाषाओं में वह अब तक गा चुके हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 11:24 PM (IST)
UP को अध्यात्म का गढ़ मानते हैं गायक कैलाश खेर, इटावा में कहा- Film City से मिलेगी नई दिशा
वन विभाग के अतिथि गृह में दायें से वार्ता करते हुए गायक कैलाश खेर साथ में एसडीएम सदर सिद्धार्थ।

इटावा, जेएनएन। Kailash Kher In UP  इटावा महोत्सव की मेगा नाइट में रविवार को शामिल होने आए सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने कहा कि उत्तर प्रदेश अध्यात्म का गढ़ है। यहां पर श्रीकृष्ण, श्रीराम व भोले बाबा निवास करते हैं। इससे बड़ी अध्यात्मिक जगह और कोई नहीं हो सकती है। हमको अपने विचारों-संस्कारों में आना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  प्रदेश में नई फिल्म सिटी की परिकल्पना की है, यह असाधारण कदम है। यह फिल्म सिटी फिल्म के साथ-साथ अध्यात्म का भी केंद्र बनेगी। संगीत साधना को भी इससे जोड़ा जाएगा।

loksabha election banner

स्वस्थ मनोरंजन ही हो हम सबका लक्ष्य

 पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने लोक संगीत को बढ़ाने के लिए कई कार्य किए हैं। 21 नवंबर को उनके पिता रंगत खेर के जन्मोत्सव पर उनके गांव में कार्यक्रम कर लोक संगीत के कलाकारोंं को एक प्लेटफाॅर्म दिया। वह अपने जन्मदिन सात जुलाई को प्रतिवर्ष नए कलाकारोंं को लांच करते हैं। उन्होंने बताया कि क्रिकेट की तर्ज पर अब म्यूजिक लीग टीवी पर चालू की गई है। उत्तर प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर कैलाश खेर ने कहा कि कोशिश यह होनी चाहिए कि हमें स्वस्थ मनोरंजन करना चाहिए। वह मुंबई वॉरियर्स टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस लीग में नए कलाकारों को पूरा मौका दिया गया है। अपने कैलासा बैंक के बारे में बताया कि यह आधुनिकता और अध्यात्म का मिलाजुला संगम है। वह बताते हैं, अपने 15 साल के करियर में उन्होंने लगभग 1200 गाने गाए हैं। 18 भाषाओं में वह अब तक गा चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। 

महोत्सव हर जिले में होने चाहिए

कैलाश खेर ने कहा कि महोत्सव की परंपरा अच्छी है। इटावा महोत्सव एक अच्छा आयोजन है। हर जिले में ऐसे महोत्सव होने चाहिए, जिससे लोक संस्कृति को बढ़ावा मिले। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.