Move to Jagran APP

इटावा में शिवपाल का बड़ा बयान, कहा- अखिलेश बात मानते तो यूपी ही नहीं अन्य प्रदेशाें में भी होती सरकार

Shivpal Yadav Etawah Visit प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह शुक्रवार को जसवंतनगर में आगरा रोड पर प्रसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पंडाल में उम्मीद से अधिक भीड़ होने से उत्साहित उन्होंने कहा कि वे पूरे प्रयास में जुटे हैं कि पूरे देश में समाजवादी एकजुट हों।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 08:36 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 08:36 PM (IST)
इटावा में शिवपाल का बड़ा बयान, कहा- अखिलेश बात मानते तो यूपी ही नहीं अन्य प्रदेशाें में भी होती सरकार
संबोधित करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पीछे खड़े हैं दाएं से पहले सोनू यादव व अनुज यादव मोंटी।

इटावा, जेएनएन। Shivpal Yadav Etawah Visit प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे अंशुल यादव को पुन: जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाने का आह्वान मंच से किया तो प्रतीत हुआ कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का परिवार फिर से एकता के सूत्र में बंधने जा रहा है। इसी के साथ जब उन्होंने सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का नाम लिए बगैर साजिश होने की शंका जताई तो मामला गड़बड़ लगा।

loksabha election banner

अखिलेश पर बोले शिवपाल: प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह शुक्रवार को जसवंतनगर में आगरा रोड पर प्रसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पंडाल में उम्मीद से अधिक भीड़ होने से उत्साहित उन्होंने कहा कि वे पूरे प्रयास में जुटे हैं कि पूरे देश में समाजवादी एकजुट हों। पहले भी वे इसके लिए प्रयास कर चुके हैं और बात बन चुकी थी, लेकिन कुछ लोगों ने षड्यंत्र के तहत फूट दाल दी थी। अखिलेश से मेरी कोई लड़ाई नहीं है, बात मानते तो उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों में उनकी सरकारें होती। अंशुल फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष न बने इसकी भी साजिश हो रही है, इसलिए उसे फिर से अध्यक्ष बनाने के लिए उन्होंने पहल शुरू कर दी है। जसवंतनगर से जिला पंचायत सदस्य के लिए सीमा देवी पत्नी विश्वनाथ प्रताप सिंह, सोनू यादव सहित तीनों वार्डो से प्रसपा उम्मीदवार जिताएं।

2022 में प्रसपा के बगैर नहीं बनेगी सरकार: प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि आलू सस्ता हो रहा है सरकार की एमएसपी देने की योजना का पता नहीं। प्रदेश में बिजली बहुत महंगी हो गई है, जबकि पड़ोस में मध्य प्रदेश और दिल्ली में बिजली काफी सस्ती है। देश तानाशाही की ओर जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ईमानदार हैं लेकिन प्रशासन बेलगाम है। इससे हर वर्ग दुखी है धरातल की सच्चाई ऑनलाइन रहने वालों को पता नहीं चलती है। इससे 2022 में प्रसपा के बगैर किसी की सरकार नहीं बनेगी। सभा को पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष सुनील यादव, महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता व मोंटी यादव आदि ने संबोधित किया।

सरलता से ऋण वसूली पर जोर: प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जिला सहकारी बैंक के भी अध्यक्ष हैं। इसके तहत शुक्रवार को अपराह्न दो बजे बैंक संचालक मंडल की बैठक में उन्होंने बैंक सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी कुलदीप सिंह को बकाएदारों से सरलता से ऋण वसूली करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर, संचालक रचिंद्र नाथ भटेले, हरीओम यादव, एआर सुरेश सिंह दीपक गुप्ता, सुनील यादव, आलोक सक्सेना आदि उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.