Move to Jagran APP

शिवपाल यादव ने सभी दलों से भाजपा के खिलाफ एक होने का किया आह्वान, बोले- गठबंधन कर आगे बढ़ेगी प्रसपा

देश भर में चल रहे कृषि बिल विरोधी आंदोलन पर विचार रखते हुए हुए उन्होंने कहा कि किसानों के वायदे सरकार पूरे नहीं कर सकी है। दोगुना लाभ तो नहीं मिला किसान दोगुने कर्ज में डूब गया। देश के जवान हर मोर्चे पर लड़ने में सक्षम हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 04:36 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 04:36 PM (IST)
शिवपाल यादव ने सभी दलों से भाजपा के खिलाफ एक होने का किया आह्वान, बोले- गठबंधन कर आगे बढ़ेगी प्रसपा
सौरिख रोड स्थित गांव जाफराबाद में चिकित्सालय का शुभारंभ करने के बाद बाेलते हुए शिवपाल यादव।

कन्नौज, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को कन्नौज पहुंचे। सौरिख रोड स्थित गांव जाफराबाद में चिकित्सालय का शुभारंभ किया। उन्होंने वार्ता के दौरान भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एकजुट होने की नसीहत दी। यहां उन्होंने चीन, किसान और आगामी चुनावों से जुड़े मुद्​दों के विषय में अपने विचार रखे। 

loksabha election banner

सरकार के गलत निर्णयों से पुलवामा में शहीद हुए जवान

पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों पर गर्व है, लेकिन दु:ख इस बात है कि सरकार के कुछ गलत निर्णयों की वजह से हमारे जवान शहीद हो गए। देश रक्षा की जब भी बात आई वहां समाजवादियों ने विपक्ष में रहते हुए भी सरकार का साथ दिया है।

कृषि कानून वापस लेकर एमएसपी घोषित करे सरकार

किसानों से किए वायदे सरकार पूरे नहीं कर सकी है। लाभ की बजाय किसान दोगुने कर्ज में डूब गया है। किसान विरोधी कानून तत्काल वापस लेकर एमएसपी घोषित की जाए।

आदेश ठोक दो सही नहीं

उन्होंने कहा कि ठोक दो, मकान गिरा दो आदेश सही नहीं है। गलत कार्य करने वालों के लिए थाना है। वहां से जेल पहुंचेगा। दोषी होने पर न्यायालय सजा देगा।

देश-संविधान खतरे में, फायदे के बाद भी निजीकरण

उन्होंने कहा कि देश व संविधान दोनों ही खतरे में है। फायदे के बाद भी रेलवे व एलआइसी समेत अन्य संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। 200 वर्ष पहले इसी तरह ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश को गुलाम बनाया था।

सरकार बनी तो हर घर से बेटे-बेटी को नौकरी

उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास कहीं नहीं दिख रहा है। दो करोड़ की नौकरी का दावा खोखला निकल गया। घपला व बेईमानी की जांच करने वाली एसआइटी नौकरी की जांच कर रही है। प्रदेश में सरकार बनी तो ऐसी योजना चलाएंगे, जिससे हर घर से एक बेटा व बेटी को सरकारी नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि रजबहा, नहर, माइनर व बंबा सूखे पड़े हैं। गोशालाओं में पानी, चारा, दाना का कोई इंतजाम नहीं है। इस मौैके पर आलोक प्रताप सिंह ने प्रतीक चिह्न भेंट किया जबकि जितेंद्र सिंह यादव ने चांदी का मुकुट पहनाया।

विलय नहीं गठबंधन करेंगे, सभी दल एक मंच पर आएं

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनप्रतिनिधियों के अधिकार सीज कर दिए गए हैैं। भाजपा को सरकार से हटाने के लिए सभी दलों से एक मंच पर आने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रसपा आगामी विधानसभा चुनाव में विलय नहीं करेगी, बल्कि अन्य दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश के समय में लोकसभा में केवल पांच सीटें आईं। सभी जगह सपा हार गई जबकि सभी दल पहले मुलायम सिंह को नेता मानकर एक मंच तले आने को तैयार थे। कुछ लोगों ने भड़काकर ऐसा नहीं होने दिया। मैैं आज भी राजनीति में संघर्ष के साथ त्याग करने को भी तैयार हूं। इस बार जनता की राय पर आगे बढ़ेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.