Move to Jagran APP

नहीं थम रहा बिठूर के अखंड शिवधाम आश्रम का विवाद, स्वामी ब्रजानंद अवधूत को मिली धमकी

साध्वी सतरूपा को बागडोर देने के बाद से एक पक्ष को विश्व हिंदू परिषद तो दूसरे को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद समर्थन दे रहा है। वहीं आश्रम के विवाद में अब पनकी हनुमान मंदिर के महंत श्रीकृष्ण दास व महामंडलेश्वर जितेंद्र दास भी आमने-सामने आ गए हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Wed, 02 Jun 2021 08:48 AM (IST)Updated: Wed, 02 Jun 2021 08:48 AM (IST)
नहीं थम रहा बिठूर के अखंड शिवधाम आश्रम का विवाद, स्वामी ब्रजानंद अवधूत को मिली धमकी
साध्वी सतरूपा का हो चुका है पट्टाभिषेक।

कानपुर, जेएनएन। बिठूर के लवकुश नगर स्थित अखंड शिवधाम आश्रम का विवाद बढ़ता ही चला जा रहा है। एक के बाद एक धार्मिक संगठन दोनों पक्षों के समर्थन में सामने आ रहे हैं। एक तरफ विश्व ङ्क्षहदू परिषद है तो दूसरी ओर से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ताल ठोक रहा है। एक पक्ष के साथ पनकी हनुमान मंदिर के महंत श्रीकृष्ण दास हैं तो दूसरे पक्ष के समर्थन में पनकी मंदिर के महामंडलेश्वर जितेंद्र दास हैं। विवाद सुलझाने में पुलिस और प्रशासन आगे नहीं आ रहा है। ऐसे में विवाद के और बढऩे के आसार हैं। मंगलवार को स्वामी ब्रजानंद अवधूत ने बिठूर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्हें धमकी दी जा रही है।

loksabha election banner

बाइक सवारों ने दी धमकी

ब्रजानंद अवधूत ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे वह अखंड शिवधाम आश्रम से राम जानकी बड़ा मंदिर की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में दो बाइक सवार युवक मुंह में कपड़ा बांधे आए और उन्हें धमकी दी। बाइक सवार युवकों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा, सुधर जाओ और आश्रम का चक्कर छोड़ दो। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया, स्वामी ब्रजानंद अवधूत की तरफ से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। स्वामी ब्रजानंद के मुताबिक जब से वह संतों के साथ अखंड शिवधाम आश्रम में धरने पर बैठे हैं, तब से आश्रम के नीचे वाले हिस्से का पानी बंद कर दिया गया है, जिससे संतों को दिक्कतें हो रही हैं। यह संतों का अपमान है।

साध्वी सतरूपा के पट्टाभिषेक को ठहराया उचित

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री रामजी तिवारी और राष्ट्रीय बजरंग दल ने एक प्रेस नोट जारी कर बिठूर स्थित अखंड शिवधाम आश्रम के ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. रेनू तिवारी एवं महामंडलेश्वर और संतों की उपस्थिति में साध्वी सतरूपा के पट्टाभिषेक को उचित ठहराया। उनके मुताबिक आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष को ऐसा करने का अधिकार है। महिला का विरोध महिला समाज का अपमान है। जानबूझकर कुछ संगठन मामले को तूल दे रहे हैं। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल आश्रम जाकर साध्वी सतरूपा का सम्मान करेंगे।

असुरक्षित महसूस कर रही हैं साध्वी सतरूपा

जब से साध्वी सतरूपा का पट्टाभिषेक हुआ है, वह आश्रम में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। साध्वी का कहना है कि वह आश्रम की दूसरी मंजिल के एक कमरे में रह रही हैं। आश्रम के रास्ते और नीचे दिनभर तमाम अराजकतत्व टहलते रहते हैं। वह भयवश आश्रम की दूसरी मंजिल से नीचे नहीं उतर रही हैं। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका है। सतरूपा का कहना है कि वह अपने ही आश्रम में स्वतंत्र रूप से पूजा नहीं कर पा रही हैं।

धरने पर बैठे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता

मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के एक दर्जन कार्यकर्ता अखंड शिवधाम आश्रम में धरने पर स्वामी ब्रजानंद अवधूत के समर्थन में बैठे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.