Move to Jagran APP

Water Conservation: कानपुर नगर निगम विकसित करेगा 50 तालाब, पानीदार बनाकर किनारों पर लाएगा हरियाली

दैनिक जागरण पिछले 22 मार्च से बारिश के पानी को बचाने और भूगर्भ जलस्तर को समृद्ध करने के लिए सहेज लो हर बूंदÓ अभियान चला रहा है। इसका असर सरकारी महकमे से लेकर जनता के बीच अब नजर आने लगा है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Mon, 26 Apr 2021 09:10 AM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 09:10 AM (IST)
पहले चरण में इनमें 50 तालाबों को पानीदार किया जाएगा।

कानपुर, जेएनएन। नगर निगम ने बारिश की एक-एक बूंद को सहेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में शहर और उसके आसपास के गांवों में सूखे पड़े तालाब पानी से लबालब किए जाएंगे। नगर निगम अभी 10 तालाबों में पानी भरने की कवायद के साथ वहां पिकनिक स्पॉट विकसित कर रहा है। केडीए ने सूखे पड़े 88 तालाबों की सूची नगर निगम को सौंपी है। पहले चरण में इनमें 50 तालाबों को पानीदार किया जाएगा।

loksabha election banner

दैनिक जागरण पिछले 22 मार्च से बारिश के पानी को बचाने और भूगर्भ जलस्तर को समृद्ध करने के लिए 'सहेज लो हर बूंदÓ अभियान चला रहा है। इसका असर सरकारी महकमे से लेकर जनता के बीच अब नजर आने लगा है। नगर निगम 72 लाख रुपये से 10 तालाबों का सुंदरीकरण करा रहा है। बारिश की बूंदों से जोडऩे के साथ ही वहां पिकनिक स्पॉट बनाया जा रहा है ताकि तालाबों पर कब्जे न हो सके। नगर निगम ने केडीए से तालाबों की सूची मांगी थी। केडीए सचिव एसपी ङ्क्षसह ने नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को प्राधिकरण की सीमा में स्थित गांवों के 88 रिक्त और अविवादित तालाबों की सूची भेजी है। नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि पहले चरण में छोटे 50 तालाबों का चयन कर उनका कायाकल्प किया जाएगा।

तालाबों की स्थिति

गांव - तालाब की संख्या

मदारपुर - एक

बैरी अकबरपुर कछार - चार

शेषपुर - एक

रूमा - तीन

मवईया - दो

कुलगांव - चार

बैरी अकबरपुर बांगर - दो

पैबंदी - दो

बारासिरोही -दो

कपिली - तीन

खांडेपुर - एक

पनकी भवसिंह - दो

बिनगंवा - चार

अर्रा -दो

टिकरिया- एक

टिकरा पैगंबरपुर - एक

तोदकपुर-एक

कल्याणपुर नर्वल- चार

हंसपुर- दो

सजारी - दो

गौरिया - एक

संकरापुर- तीन

उचटी -छह

चकेरी -छह

छतमरा -आठ

सनिगवां -आठ

बुढ़पुर मछरिया -पांच

जूही - एक

दहेली सुजानपुर- सात

गंगपुर -एक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.