Move to Jagran APP

सतीश चंद्र ने ब्राह्मणों के अलाप में पढ़े कसीदे, कहा... सपा गुंडों की सरकार तो भाजपा में बढ़ रहे अत्याचार

कहा बसपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा देती है। भाजपा की सरकार में प्रदेश में और यहां महोबा में भी ब्रह्मणों की हत्या हो रही हैं। यहां के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत का आरोपित फरार आइपीएस आज तक क्यों नहीं पकड़ा गया।

By Akash DwivediEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 04:13 PM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 08:07 PM (IST)
सतीश चंद्र ने ब्राह्मणों के अलाप में पढ़े कसीदे, कहा... सपा गुंडों की सरकार तो भाजपा में बढ़ रहे अत्याचार
महोबा के कृष्णा मंडपम गेस्ट हाउस में आयोजित संगोष्ठी में बोलते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा।

महोबा/हमीरपुर, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने समाजवादी पार्टी (सपा) और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में गुंडे थे तो भाजपा की सरकार में अत्याचार के मामले बढ़े हैं। महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। ब्राह्मणों को सताया जा रहा है। उन्होंने महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत की हत्या का मामला उठाकर सवाल दागा कि फरार आइपीएस मणिलाल पाटीदार को आज तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट की खातिर ब्राह्मणों को पहले घेरा फिर उनकी समस्याओं से मुंह फेर लिया गया। वह रविवार को वह महोबा के कृष्णा मंडपम गेस्ट हाउस में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

दोपहर करीब डेढ़ बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे के साथ पहुंचे बसपा महासचिव ने कहा कि अयोध्या से जिस दिन सम्मेलन का शुभारंभ किया था, उस दिन 62 जिलों के ब्राह्मण मिलने आए थे और कहा था कि भाजपा सरकार में उनका शोषण हो रहा है और विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। बसपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा देती है। भाजपा सरकार में प्रदेश और यहां महोबा में भी ब्राह्मणों की हत्या हो रही हैं। बिकरू कांड में कई ब्राह्मणों को पकड़-पकड़ कर अपराधी न होते हुए भी मार दिया गया। प्रदेश में हर दो घंटे में एक महिला से दुष्कर्म की घटना हो रही है। किसानों के लिए काला कानून ला दिया। गरीबों को सिङ्क्षलडर के नाम पर झुनझुना थमाया। अब गरीब महंगी रसोई गैस कहां से भराएं। उन्होंने अयोध्या को लेकर कहा कि यहां नजर ही नहीं आ रहा कि नींव कहां है और वहां के नाम पर 10 हजार करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए गए। इससे पहले भी करोड़ों रुपये जमा कराए गए थे। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 16 फीसद ब्राह्मण, 23 फीसद दलित मिलकर बसपा की सरकार बनाने जा रहे हैं। इससे पहले जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार व अन्य लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और पीतल का हाथी भेंट किया। इस दौरान ग्रामीण व बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ब्रजलाल, गोङ्क्षवद श्रीवास, सत्यदेव प्रजापति, कमलेश सैनी, नारायन साहू, राघवेंद्र बुंदेला, जगदीश जाटव, रमेश कुमार वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, मोतीलाल वर्मा मौजूद रहे।

भाजपा और सपा एक सिक्के के दो पहलू : मौदहा : इससे पहले हमीरपुर में भी सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि दहशत का पर्याय बनी भाजपा सरकार का मुखौटा हटाकर असली चेहरा सामने लाने का समय आ गया है। उन्होंने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा और सपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

दोपहर 3:05 बजे कस्बा स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे बसपा महासचिव ने कहा कि पार्टी प्रमुख मायावती ने पहली बार ब्राह्मणों की स्थिति सुधारने के लिए भाईचारा कायम कर इस समाज के लोगों को बड़ी संख्या में टिकट दिया था और उस समय यह नारा दिया था कि हाथी नहीं गणेश है, ब्रह्मा विष्णु महेश है। उन्होंने बताया कि बसपा सरकार में 62 विधायक ब्राह्मण समाज से रहे हैं और सर्वाधिक कैबिनेट मंत्री भी ब्राह्मण समाज से ही रहे हैं। उन्होंने अयोध्या के साथ वाराणसी में भी विकास न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि मायावती वह नेता है जिन्होंने ब्राह्मणों को ही नहीं बल्कि सभी वर्गों को सम्मान दिया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे ब्राह्मïण समाज से एकजुट होने का आह्वïान किया। मंच पर सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके संजय दीक्षित, ब्राह्मण सम्मेलन के संयोजक राममिलन द्विवेदी, नीरज अवस्थी, शिरोमणि त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी, संजीव द्विवेदी, जोधा बुंदेला, जगत द्विवेदी, अनूप तिवारी, रामफूल निषाद प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, निशात नबी, बहाउद्दीन बजाज आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.