Move to Jagran APP

कन्नौज में सतीश चंद्र ने भाजपा, सपा पर बोला हमला, कहा ... ये लोग सिर्फ वोट के लिए लेते हैं राम का नाम

बसपा महासचिव ने पहले सपा फिर भाजपा पर निशाना साधा। ब्राह्मण सम्मान नारी सम्मान और कानून व्यवस्था को लेकर दोनों पाॢटयों पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा जब जब सपा आई अत्याचार बढ़ा दंगे फसाद हुए। वहीं भाजपा के बारे में बोला कि ये लोग दिखावा करते हैं

By Akash DwivediEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 03:36 PM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 05:29 PM (IST)
कन्नौज में सतीश चंद्र ने भाजपा, सपा पर बोला हमला, कहा ... ये लोग सिर्फ वोट के लिए लेते हैं राम का नाम
ठठिया रोड स्तिथ निजी गेस्ट हाउस में हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते बसपा महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा। जागरण

कन्नौज, जेएनएन। भाजपा के लोग राम नाम नहीं लेते, ये लोग सिर्फ वोट के लिए राम का नाम लेते हैं। उसमें भी सीता को भूल जाते हैं। अयोध्या को प्रदेश का सबसे खराब जिला भाजपा ने बना दिया। आप जाइये अयोध्या और देखिये, वहां की हालत कितनी बदतर है। यह बात बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कही। ठठिया रोड स्तिथ एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि बसपा सरकार जब थी तो बिठूर को चमकाया। बनारस में अस्सी घाट बनवाया। इन्होंने क्या किया। बाबा विश्वनाथ को भी अकेला छोड़ दिया। वहां मंदिर तोड़ कर कॉरिडोर बनवा रहे हैं। लोगों की दुकानें तोड़ दीं, जो रोजगार का जरिया थीं। इसमें सात से अधिक लोगों की सदमे से मौत हो गई।

loksabha election banner

बसपा महासचिव ने पहले सपा फिर भाजपा पर निशाना साधा। ब्राह्मण सम्मान, नारी सम्मान और कानून व्यवस्था को लेकर दोनों पाॢटयों पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा, जब जब सपा आई अत्याचार बढ़ा, दंगे फसाद हुए। वहीं भाजपा के बारे में बोला कि ये लोग दिखावा करते हैं। साल 1993 से राम मंदिर का चंदा हो रहा है। अब फिर झोला उठाकर निकल पड़े। पैसा मांगने, राम के नाम। पहले वाला पैसा कहां गया। कह दें कि वह उन्होंने अपने काम में इस्तेमाल कर लिया। कहा कि किसानों का आंदोलन चल रहा है, मगर इन्हेंं उससे कोई मतलब नहीं। चंद उद्योगपति को खुश करने के लिए ये तीन कानून ले आए। उनके उद्योगपति लोगों ने कहा कि देश में तो कब्जा हो गया है, अब किसानों की जमीन चाहिए। ये लोग किसानों को गुलाम बना देंगे। आप लोग इनके बहकावे न आएं। ये लोग धर्म के नाम पर आपसे वोट मांगेंगे। बहकना नहीं।

अगर बहक गए तो फिर आपको परिणाम भुगतने होंगे। सपा पर हमला करते हुए कहा कि, कन्नौज के लोगों नीरज मिश्रा हत्याकांड याद है न आप लोगों को। कैसे सपा मुखिया नाराज होकर चले गए थे और वहां से आदेश दिया कि मुझे नीरज का सिर चाहिए लखनऊ में। फिर क्या हुआ आप सभी को पता है। सपा जब भी आती है, लूट, डकैती, दंगे फसाद होते हैं। ब्राह्मणों और दलितों पर अत्याचार होता है। आप लोग याद कीजिये जब बसपा सरकार थी, कानून व्यवस्था की बात हो या ब्राह्मण समाज की। बसपा में सभी को सम्मान मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की, सभी लोग जनता के बीच जाएं और लोगों को बताएं। आप लोगों का अगर सम्मान है तो वह है बसपा में। भाजपा में कितने ब्राह्मणों की हत्या कर दी गई, उन्हेंं अपराधी बताकर। ये किसी से छिपा नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.