Move to Jagran APP

राम मंदिर निर्माण के लिए बृजेंद्र स्वरूप पार्क निकली संकल्प वाहन यात्रा, पुलिस बल भी रहा तैनात

इसके साथ ही यात्रा के मार्ग में भी पुलिस बल लगाया गया। दोपहर एक बजे जय श्रीराम के नारों के साथ वाहन यात्रा बृजेंद्र स्वरूप पार्क से निकली। यात्रा में संत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार से जुड़े संगठन सामाजिक व्यापारिक संगठनों के लोग भी रहे।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 02:51 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 02:51 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण के लिए बृजेंद्र स्वरूप पार्क निकली संकल्प वाहन यात्रा, पुलिस बल भी रहा तैनात
दोपहर एक बजे जय श्रीराम के नारों के साथ वाहन यात्रा बृजेंद्र स्वरूप पार्क से निकली।

कानपुर, जेएनएन। श्रीराम मंदिर निर्माण संकल्प वाहन भगवा यात्रा रविवार दोपहर बृजेंद्र स्वरूप पार्क से निकली। यात्रा में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों के साथ कारें भी शामिल हैं। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। कई मोहल्लों में यात्रा के स्वागत की तैयारी भी की गई है।

loksabha election banner

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के मार्गदर्शन में 15 जनवरी से श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान शुरू हुआ था‌। श्रीराम मन्दिर निधि समर्पण समिति के आह्वान पर  रविवार दोपहर बृजेंद्र स्वरूप पार्क में अपने अपने वाहनों से कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए पुलिस की भी व्यवस्था की गई ताकि कोई अव्यवस्था ना हो। इसके साथ ही यात्रा के मार्ग में भी पुलिस बल लगाया गया। दोपहर एक बजे जय श्रीराम के नारों के साथ वाहन यात्रा बृजेंद्र स्वरूप पार्क से निकली। यात्रा में  संत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार से जुड़े संगठन, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के लोग भी रहे। श्रीराम निधि समर्पण समिति के प्रांतीय अभियान प्रमुख दीनदयाल गौड़ ने बताया कि यात्रा को शहर के सभी प्रमुख मोहल्लों से निकाला जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.