Move to Jagran APP

Parivartan Yatra के बीच अचानक लखनऊ लौटे प्रसपा मुखिया शिवपाल, पुत्र आदित्य ने संभाली कमान

प्रगतिशील समावादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मथुरा से सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा की शुरुआत की है। गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे जिले में यात्रा पहुंचनी थी लेकिन इटावा व रास्ते में प्रस्तावित कार्यक्रम और सभा के चलते विलंब हो गया।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 06:52 PM (IST)
Parivartan Yatra के बीच अचानक लखनऊ लौटे प्रसपा मुखिया शिवपाल, पुत्र आदित्य ने संभाली कमान
सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर इटावा पहुंचे आदित्य यादव।

औरैया, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो चली है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) ने मथुरा से चुनावी बिगुल फूंका है। मथुरा से शुरू हुई ‘सामाजिक परिवर्तन यात्रा’ गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अनंतराम टोल प्लाजा पर पहुंची। जहां पहले से समर्थक व पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम था। इस बीच उन्हें पता चला कि यात्रा में पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव नहीं है। दरअसल्र शिवपाल यादव की तबीयत यात्रा के दौरान अचानक बिगड़ गई। जिस कारण वह बकेवर इटावा से वापस लौट गए।  

loksabha election banner

प्रगतिशील समावादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मथुरा से सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा की शुरुआत की है। गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे जिले में यात्रा पहुंचनी थी लेकिन इटावा व रास्ते में प्रस्तावित कार्यक्रम और सभा के चलते विलंब हो गया। शाम करीब साढ़े छह बजे औरैया की सीमा में यात्रा पहुंची। लेकिन, यात्रा की कमान शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव संभाले थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जानकारी की तो पता चला कि शिवपाल सिंह की तबीयत अचानक बकेवर के पास बिगड़ गई। जिस कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बाद आदित्य यादव ने कमान संभाली। जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा जिले में दाखिल होने के साथ ही आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं व समर्थकों में उत्साह रहा। उधर, यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर रही। अजीतमल कोतवाली: क्षेत्र के अनंतराम टोलप्लाजा पर सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। गाड़ियों का जमावड़ा रहा। अजीतमल के बाद बाबरपुर, भीखेपुर, मुरादगंज, चिरूहली होते हुए शहर में मंडी गेट से यात्रा प्रवेश की। जहां जगह-जगह पार्टी के कार्यकर्ता स्वागत में रहे। शिवपाल सिंह की तबीयत बिगड़ने की बात पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने ज्यादा कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि यात्रा को आदित्य यादव संभाले हैं। यात्रा का जोशीला स्वागत किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.