विदेशी दुश्मनों से लोहा लेने वाले महाराजा सुहेलदेव को कानपुर में किया नमन
विदेशी दुश्मनों से लोहा लेने और उन्हें कई बार पराजित करने वाले महाराजा सुहेलदेव को कानपुर में नमन किया गया।
कानपुर: विदेशी दुश्मनों से लोहा लेने और उन्हें कई बार पराजित करने वाले महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर शहर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला प्रशासन की ओर से कारगिल पार्क मोतीझील में आयोजित उत्सव में लोगों ने महाराजा सुहेलदेव को नमन किया। इस दौरान एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि महाराज सुहेलदेव ने एक हजार से अधिक आक्रमणकारियों को धूल चटाया था। इस अवसर पर विधायक सुरेन्द्र मैथानी, मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, जिलाधिकारी आलोक तिवारी, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी उपस्थित रहे। सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान अहमद ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य किया। इस अवसर पर अधिवक्ता सभा की अध्यक्ष मधु यादव, मजदूर सभा के अध्यक्ष शिवराम वाल्मीकि , नगर उपाध्यक्ष पिटू ठाकुर , पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू, अजय यादव, सुभाष द्विवेदी, गोपाल अग्रवाल, अनूप यादव उपस्थित रहे।- जासं
डॉ.दीपक अवस्थी की स्मृति में पुष्पांजलि सभा
जासं, कानपुर : डॉ. दीपक अवस्थी की तृतीय पुण्य तिथि पर अंध विद्यालय नेहरू नगर में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि डॉ. दीपक अवस्थी सेवा व समर्पण के प्रतिबिंब थे। उन्होंने अपना जीवन मरीजों की सेवा में समर्पित कर दिया। पुष्पांजलि सभा में दिव्यांग बच्चों ने भजनों से समा बांध दिया। डॉ. दीपक अवस्थी स्मृति सेवा संस्थान के सदस्य कुमार त्रिपाठी, संजय मेहरोत्रा, प्रवीण बाजपेई, शरद मिश्रा, आशुतोष अवस्थी, शशि मिश्रा, रजनीकांत बाजपेई, अजय पाण्डेय, अमित अवस्थी ने दिव्यांग बच्चों को सैनिटाइजर, दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट की। पुष्पांजलि सभा में विधायक महेश त्रिपाठी, विधायक अमिताभ बाजपेई, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, सुरेश अवस्थी, पूर्व विधायक सतीश निगम, कनिष्क पाण्डेय, शैलेंद्र दीक्षित, नौशाद आलम मंसूरी आदि मौजूद रहे।