Move to Jagran APP

स्वदेशी के जरिए आत्मनिर्भर भारत का मंत्र देंगे संघ प्रमुख, नौ सितंबर को आएंगे कानपुर

आरएसएस सरसंघ चालक मोहन भागवत कानपुर में 10 और 11 सितंबर को प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करके प्रमुख गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 08:46 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 08:46 AM (IST)
स्वदेशी के जरिए आत्मनिर्भर भारत का मंत्र देंगे संघ प्रमुख, नौ सितंबर को आएंगे कानपुर
स्वदेशी के जरिए आत्मनिर्भर भारत का मंत्र देंगे संघ प्रमुख, नौ सितंबर को आएंगे कानपुर

कानपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघ चालक मोहन भागवत देश की आर्थिक मजबूती के लिए स्वदेशी के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का मंत्र प्रांतीय पदाधिकारियों को देंगे। वह कानपुर में दो दिन रहकर संघ की प्रमुख गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।

loksabha election banner

सरसंघ चालक 10 और 11 सितंबर को पर्यावरण, ग्राम्य विकास, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और गो सेवा गतिविधियों पर प्रांत स्तर पर संघ ने क्या-क्या किया है और आगे के लिए क्या कार्ययोजना तैयार की है, इसके बारे में प्रांतीय पदाधिकारियों से जानकारी लेंगे। अन्य प्रांतों में चल रहे अच्छे कार्यों को भी स्थानीय स्तर पर शुरू करने के लिए कहा जाएगा। इस चर्चा के दौरान वर्तमान समय में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो जोर दिया जा रहा है, वह भी उनकी चर्चा का प्रमुख बिंदु रहेगा।

इस आत्मनिर्भरता को स्वदेशीकरण के जरिए कैसे हासिल किया जा सकता है और स्वयंसेवक उसमें कैसे मदद कर सकते हैं, इसका मंत्र भी वह देंगे। संघ के सेवा कार्यों पर भी चर्चा रहेगी जिसमें खासतौर पर लॉकडाउन के दौरान सेवा क्षेत्र में क्या-क्या हुआ और क्या होना है, इसके बारे में जानकारी ली जाएगी। दो दिन की बैठक के लिए 30 पदाधिकारियों की सूची बनी है।

कोरोना को देखते हुए ये पदाधिकारी अलग-अलग बैठकों में उनके साथ रहेंगे। संघ के प्रांत सह प्रचार प्रमुख अनुपम ने बताया कि सरसंघ चालक नौ सितंबर की रात को कानपुर आएंगे। वह क्षेत्र संघ चालक वीरेंद्रजीत सिंह के सिविल लाइंस स्थित आवास पर रुकेंगे और अगले दोनों दिन वहीं बैठक होंगी। 12 सितंबर की सुबह वह लखनऊ रवाना होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.