Move to Jagran APP

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपनों का हाल-चाल लेने में बिताया दिन, शाम को कानपुर से रवाना

कानपुर से रवाना होने से पहले पदाधिकारियों से परिवार के बारे में जानकारी ली और पूछा- कौन क्या कर रहा है कहां पढ़ रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 07:43 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 07:43 PM (IST)
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपनों का हाल-चाल लेने में बिताया दिन, शाम को कानपुर से रवाना
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपनों का हाल-चाल लेने में बिताया दिन, शाम को कानपुर से रवाना

कानपुर, जेएनएन। प्रवास के अंतिम दिन सर संघ चालक ने कोई बैठक नहीं की, वह शाम को रवाना हुए और इससे पहले का समय उन्होंने अपनों का हाल चाल जानने में बिताया। संघ के पुराने स्वयं सेवकों के स्वास्थ्य के बारे में उन्होंने जानकारी की और प्रांत के व्यवस्था प्रमुख विमल त्रिपाठी को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। 

loksabha election banner

सर संघ चालक ने शनिवार का दिन खाली रखा था। इसलिए सुबह जलपान के बाद ही वहां मौजूद सभी पदाधिकारियों से उनके परिवार का हाल जानना शुरू कर दिया। परिवार में कौन क्या कर रहा है। कहां पढ़ रहा है या कहां नौकरी कर रहा है। एक-एक कर सभी पदाधिकारियों से उनके हालचाल जानने के बाद उन्होंने शहर में संघ के पुराने स्वयं सेवकों के बारे में पूछा। उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। उन्हें जानकारी थी कि अफीम कोठी चौराहा के पास रहने वाले प्रांत के व्यवस्था प्रमुख विमल त्रिपाठी का स्वास्थ्य खराब है। उन्होंने प्रांत प्रचारक श्रीराम से उन्हें फोन कर बात कराने के लिए कहा। प्रांत प्रचारक ने उन्हें फोन मिलाया। इसके बाद सर संघ चालक ने विमल त्रिपाठी व उनके परिजनों से उनके स्वास्थ्य को लेकर बात की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.