कानपुर में हुई आरएसएस के आनुषंगिक संगठनों की बैठक, श्रीराम मंदिर के लिए घर-घर से सहयोग जुटाने की अपील
दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में संघ के आनुषंगिक संगठनों की बैठक। लोगों से 10 100 और 1000 रुपये का लिया जाएगा सहयोग। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भारतीय मजदूर संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भारतीय जनता पार्टी विद्या भारती के पदाधिकारी थे।
कानपुर, जेएनएन। अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण आम जन के सहयोग से होगा। इसके लिए एक-एक घर तक जाना होगा। अमीर हो या गरीब सबसे सहयोग लिया जाएगा, ताकि सभी दिल से जुड़ें और उन्हें लगे कि मंदिर उनका अपना है। ये विचार गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठनों की बैठक में व्यक्त किए गए। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान लेकर गुरुवार को हुई बैठक में संघ परिवार के पदाधिकारियों ने कहा कि एक-एक घर तक जाकर 10 रुपये, 100 रुपये और 1,000 रुपये के कूपन कटवाने हैं। देशभर में यह संग्रह होना है और एक-एक व्यक्ति तक पहुंचना है। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता पार्टी, विद्या भारती के पूरे प्रांत के पदाधिकारी थे। प्रांत के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों को बताया गया कि उन्हें अपने जिलों में जाकर इस अभियान को पूरी ताकत से चलाना है ताकि मंदिर निर्माण में ज्यादा से ज्यादा लोगों से सहयोग लिया जा सके। विश्व ङ्क्षहदू परिषद इस अभियान का नेतृत्व करेगा। बैठक में क्षेत्र संघ चालक वीरेंद्रजीत ङ्क्षसह, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक, प्रांत संघ चालक ज्ञानेंद्र सचान, प्रांत प्रचारक श्रीराम प्रमुख रूप से रहे।