Move to Jagran APP

Robbery Case In Banda: पुलिस हिरासत में युवक की कट गई जुबान, अस्पताल में भर्ती करा गायब हुए सिपाही

Robbery Case In Banda मर्का थानाक्षेत्र के कुसुमहिनपुरवा निवासी संतोष गौतम के यहां 23 फरवरी की रात करीब आठ से 10 असलहाधारी बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने पूर्व बीडीसी सदस्य संतोष गौतम उनकी पत्नी बेटी और मां को मारपीट कर घायल कर दिया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 06:54 PM (IST)
Robbery Case In Banda: पुलिस हिरासत में युवक की कट गई जुबान, अस्पताल में भर्ती करा गायब हुए सिपाही
एएसपी को घटना की जांच के लिए मौके पर भेजा है।

बांदा, जेएनएन। Robbery Case In Banda मर्का थानाक्षेत्र में पड़ी डकैती के मामले में पुलिस हिरासत में युवक की जुबान कट गई। थाने के पुलिसकर्मी चुपचाप उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर गायब हो गए। उसकी जीभ के आगे का हिस्सा कटा हुआ था। स्वजन का आरोप है कि पांच दिन पहले सादी वर्दी में आई पुलिस टीम उसे ले गई थी। उसके बाद से वह लोग रोज खाना देने जाते थे। घंटों इंतजार के बाद उससे मिलने नहीं देते थे। सिर्फ पुलिस खाना देने देती थी।  

loksabha election banner

डकैती के राजफाश के लिए पुलिस के साथ ही एसओजी टीम क्षेत्र में डेरा डाले है। आरोप है कि कुछ लोगों के घरों पर देर शाम या रात में पुलिस टीम पहुंचती है। युवाओं को पूछताछ के नाम पर ले जाती है। इसी क्रम में दुबेनपुरवा निवासी कुदुउवा उर्फ अशोक उर्फ बड़कवा को भी टीम ने पांच दिन पहले हिरासत में लिया था। वह वाहन चालक है। शुक्रवार को पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी जुबान कटी थी। जिला अस्पताल में टांके लगाए गए। सादी वर्दी में बैठे सिपाही ने बताया कि वह पुलिस लाइन में तैनात है। आदेश मिला था तो यहां ड्यूटी कर रहा है। ईएनटी सर्जन मुकेश कुमार ने बताया कि युवक की जीभ के आगे का हिस्सा था ही नहीं। 10-12 टांके लगाकर उसे कानपुर रेफर किया गया है। उसे मर्का पुलिस लेकर आई थी। उधर, पीडि़त की पत्नी सुमित्रा और छोटे भाई रायबूदा ने बताया कि वह थाने के बाहर ही खाना लेकर बैठे रहे। इलाकाई लोग बताते हैं कि विवेचना के नाम पर करीब एक दर्जन युवकों को उठाकर मारपीट की जा चुकी है।

ये है पूरा मामला: उल्लेखनीय है कि मर्का थानाक्षेत्र के कुसुमहिनपुरवा निवासी संतोष गौतम के यहां 23 फरवरी की रात करीब आठ से 10 असलहाधारी बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने पूर्व बीडीसी सदस्य संतोष गौतम, उनकी पत्नी, बेटी और वृद्ध मां को मारपीट कर घायल कर दिया था। बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति ले उड़े थे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर जल्द पर्दाफाश का दावा किया था। हालांकि, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में भी खेल किया और चोरी की घटना बताई थी।  

इनका ये है कहना

पूछताछ के कुदुउवा को थाने लाया गया था। थाने से वापस जाते समय उसने अपनी जुबान काट ली। अस्पताल में उसकी हालत ठीक है। पुलिस हिरासत में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। एएसपी को घटना की जांच के लिए मौके पर भेजा है।    - सिद्धार्थ शंकर मीना, एसपी   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.