सरसौल में भी रुकेंगी रोडवेज बसें
सरसौल महाराजपुर व नर्वल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब यहां भी रोडवेज की बसें रुकेंगी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 08:34 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 08:34 PM (IST)
संस, महाराजपुर : सरसौल, महाराजपुर व नर्वल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरसौल में भी अब परिवहन विभाग की बसों के लिए फेयर स्टाप बनाया जा रहा है। इस संबंध में परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फजलगंज डिपो, चुन्नीगंज द्वारा पत्र जारी किया गया हैं। कानपुर- प्रयागराज मार्ग पर सरसौल में भी बसें रुकने से फतेहपुर, प्रयागराज, बनारस, बांदा, चित्रकूट आदि जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। इन जगहों पर जाने के लिए अभी तक लोगों को सरसौल से लगभग 20 किमी दूर रामादेवी चौराहा जाना पड़ता था। नंदू कुशवाहा, रानू शुक्ला, भगवान दीन यादव, बबलू शुक्ला आदि क्षेत्रीय लोगों ने परिवहन विभाग के इस कदम को यहां के लोगों के लिए बेहद की अहम बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें