Move to Jagran APP

चित्रकूट में हाईवे पर गाय को बचाने में पेड़ से टकराई कार, दुर्घटना में एक की मौत तीन घायल

मध्य प्रदेश जिला छतरपुर के सिविल लाइंस निवासी 32 वर्षीय आशीष पचौरी शनिवार की रात को अपने साथी 31 वर्षीय रजनीश शर्मा 33 वर्षीय पुनीत अवस्थी व 32 वर्षीय धीरज के साथ चित्रकूट घूमने के लिए कार से निकले थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 08:33 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 08:33 PM (IST)
चित्रकूट में हाईवे पर गाय को बचाने में पेड़ से टकराई कार, दुर्घटना में एक की मौत तीन घायल
भरतकूप के सुदिनपुर मोड में पेड़ से टकराने के बाद छतिग्रस्त कार।

चित्रकूट, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-मीरजापुर में रविवार की  भोर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की वजह चालक की आंख में तेज रोशनी लगनी जताई जा रही है।        

loksabha election banner

मध्य प्रदेश जिला छतरपुर के सिविल लाइंस निवासी 32 वर्षीय आशीष पचौरी शनिवार की रात को अपने साथी 31 वर्षीय रजनीश शर्मा, 33 वर्षीय पुनीत अवस्थी व 32 वर्षीय धीरज के साथ चित्रकूट घूमने के लिए कार से निकले थे। बताते हैं कि पूरी रात का सफर कर रविवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे व  हाईवे में भरतकूप थानांतर्गत सुदिनपुर मोड़ के पास पहुंचे। तभी सामने से आए ट्रक की तेज रोशनी चालक की आंखों में लगी, जिससे उसका कार से नियंत्रण खो गया। चालक ने अचानक कार को मोड़ा, तो सामने बेसहारा मवेशी आ गए। जिनको बचाने में कार अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे में सभी लोग घायल हो गए, जबकि आशीष पचौरी बेहोश हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि रजनीश व धीरज की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया। घायलों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। करीब चार घंटे बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। आशीष अपने पिता की इकलौती संतान था। पत्नी शिल्पी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के कोई संतान नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.