Move to Jagran APP

मानसून पूरी लय में... गुरूवार को हुई रिकार्ड 30 MM बारिश, आगे वाले दिनों भी होगी जोरदार वर्षा

दक्षिण बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले दो दिन में पश्चिम दिशा में चलते हुए पश्चिम बंगाल झारखंड और बिहार की ओर आगे बढ़ेगा। मानसून की अक्षीय रेखा फिरोजपुर दिल्ली बरेली कोलकाता से बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है

By Akash DwivediEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 11:28 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 11:28 AM (IST)
मानसून पूरी लय में... गुरूवार को हुई रिकार्ड 30 MM बारिश, आगे वाले दिनों भी होगी जोरदार वर्षा
बड़े चौराहे पर बारिश से बचाव के लिए छतरी लगा कर स्कूटी से जाता परिवार। जागरण

कानपुर, जेएनएन। सावन का बारिश के लिए तो फेमस है ही, इसका नजारा अब कानपुर में भी दिखने लगा है। मानसून इस वक्त अपनी पूरी लय में है, जिससे आने वाले दिनों में और जोरदार बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं। गुरुवार को 30 मिलीमीटर तक वर्षा रिकार्ड हुई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि मौसमी सिस्टम सक्रिय है। गुजरात और राजस्थान के पास चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित हो गया है।

loksabha election banner

दक्षिण बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले दो दिन में पश्चिम दिशा में चलते हुए पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार की ओर आगे बढ़ेगा। मानसून की अक्षीय रेखा फिरोजपुर, दिल्ली, बरेली, हरदोई, नालंदा, बोकारो, कोलकाता से बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र पंजाब के ऊपर बना हुआ है। चक्रवाती हवा के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा राजस्थान के पश्चिमी भाग से होते हुए दक्षिणी गुजरात तक जा रही है। एक अपतटीय ट्रफ रेखा महाराष्ट्र से केरल तक फैली हुई है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण व गोवा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और तेलंगाना में बारिश के आसार बन रहे हैं। दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश के बाकी पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश संभव है। उत्तर भारत की पहाडिय़ों पर बने हुए कई मौसमी सिस्टमों के साथ साथ बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र लो प्रेशर में बदल कर आगे बढ़ रहा है। मौसमी सिस्टम के कारण इन इलाकों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.