औरैया में पति बना अपनी ही पत्नी की जान का दुश्मन, गोली मारकर उतारा मौत के घाट
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुचेला में कटरा मोहिनी पुत्री राजेन्द्र यादव को उसके पति ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई गोली की आवाज सुनकर घरवाले एकत्रित हो गए। वह उसे इटावा ले गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कानपुर, जेएनएन। प्रदेश के कई क्षेत्राें से घरेलू हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। जहां मंगलवार शाम कानपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की को लहूलुहान कर दिया था, वहीं औरैया के एरवाकटरा थाना क्षेत्र में एक पति ने बुधवार रात अपनी ही पत्नी को गाेली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही उस सिरफिरे बेटे ने उस वक्त अपनी मां पर फायर झोंक दिया जब वो अपनी बहू को बचाने के लिए आगे आईं। बेटे द्वारा जब फायर किया गया तो उसकी मां भी घायल हो गई।
इटावा के अस्पताल में मौत की हुई पुष्टि
घर की बहू को बेसुध हालत में देख स्वजन ने घायल सास-बहू को इटावा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सास का इलाज चल रहा है और बहू को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। मृतका आपसी मन-मुटाव के चलते मायके में रह रही थी। हालांकि अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
ये है पूरा मामला
पुलिस चौकी उमरैन के गांव कुचैला निवासी राजेंद्र सिंह की करीब 24 वर्षीय पुत्री मोहनी उर्फ प्रियंका की शादी चार वर्ष पूर्व जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गोवरिहा निवासी सौरभ के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव की वजह से वह दो माह से अपने मायके मां बाप के पास रह रही थी। बुधवार देर शाम वह ग्राम कुचैला पहुंचते ही उसने चारपाई पर लेटी पत्नी मोहनी पर तमंचा से फायर कर दिया। गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर खाना बना रही मोहनी की मां शारदा दौड़ती हुई आईं तो उस पर भी फायर किया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि घटना स्थल पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।