Move to Jagran APP

संक्षेप में जानें- कानपुर शहर की आपराधिक गतिविधियों के बारे में

Kanpur Latest News कानपुर में रोज ही खेलकूद धार्मिक राजनीतिक और आपराधिक गतिविधियां होती रहती हैं। खबरों की इस श्रृंखला में हम आपको ऐसे सभी आयोजन और वारदातों के बारे में संक्षेप में जानकारी देते हैं। आइए संक्षिप्त रूप से जानते हैं कानपुर शहर का हाल...।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 07:10 AM (IST)
संक्षेप में जानें- कानपुर शहर की आपराधिक गतिविधियों के बारे में
आइए संक्षिप्त रूप से जानते हैं कानपुर शहर का हाल...।
  • खाली प्लॉट में लगी आग, धुएं से लोग बेहाल

स्वरूप नगर में पुराना सेल्स टैक्स रोड पर स्थित एक खाली प्लॉट की झाडिय़ों में गुरुवार दोपहर आग लग गई। धुएं से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। दमकल टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। स्वरूप नगर निवासी रोहित ठाकुर ने बताया कि खाली प्लॉट उनके पिता सतीश ठाकुर का है। उनकी जूही में रबर सीट बनाने की फैक्ट्री है। प्लॉट को लेकर दूसरे पक्ष से कई वर्षों से विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि संभवत: किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट फेंक दी थी

prime article banner
  • पर्स लूटकर भाग रहे लुटेरे को दबोचा

बाबूपुरवा पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान सब्जी दुकानदार महिला का पर्स लूटकर भाग रहे लुटेरे को दौड़ाकर दबोच लिया। आरोपित के पास से महिला पर्स, जिसमें आधार कार्ड, नकदी थी,बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेजा है। बाबूपुरवा निवासी रामा गुप्ता बाकरगंज बाजार में सब्जी की दुकान लगाती हैं। रामा के मुताबिक बाकरगंज चौराहे पर एक युवक पैदल उनकी दुकान आया था। सब्जियों का भाव पूछते हुए उसने उनका पर्स लूटा और भाग निकला। आरोपित अजीतगंज निवासी नदीम सांप्रदायिक बवाल में जेल जा चुका है।

  • दो युवकों को चार साल की सजा

चोरी की बाइक को उसका नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाले दो आरोपितों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार श्रीवास्तव ने चार वर्ष कैद और 14-14 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। छावनी पुलिस को 26 नवंबर 2012 की सुबह 10:45 बजे सूचना मिली कि तीन युवक चोरी की बाइक का सौदा करने आएं हैं। बाइक का नंबर प्लेट बदलकर वह खरीद फरोख्त करते हैं। इस पर एसआइ उदय प्रताप यादव ने सर्किट हाउस तिराहे से तीन युवकों को पकड़ा था। उनके पास दो बाइक बरामद हुई थी। सजा पाने वालों में बर्रा निवासी पवन शर्मा और सफेद कालोनी किदवई नगर निवासी सचिन साहू हैैं।  

  • चोरी का आरोप लगाकर मजदूर को पीटा

चकेरी में नशेबाजों ने चोरी का आरोप लगाकर मजदूर को बंधक बनाया एंव उसकी पिटाई कर दी। पीडि़त ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपितों को जेल भेज दिया है। अहिरवां के शिव नगर निवासी अनंत वर्मा एक गत्ता फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। होली के दिन जय प्रकाश और सतीश यादव नशे की हालत में उनके घर आकर शराब पिलाने के लिए कहने लगे। विरोध करने पर वह दोनों चले गए। कुछ देर बात वह दोनों वापस लौटे और मोबाइल चोरी का आरोप लगा दिया। बीते मंगलवार को आरोपितों ने मवईया स्थित एक घर में घटना को अंजाम दिया।

  • पनकी में युवक ने लगाई फांसी

पनकी के गोपालपुर गांव में रहने वाले कंचन लाल गौतम के 35 वर्षीय बेटे महेश ने देर रात रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। थाना प्रभारी अतुल कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते युवक के फांसी लगाने की बात सामने आई है। स्वजनों ने बताया कि बुधवार रात महेश गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात शराब पीकर लौटा तो किसी बात पर विवाद हो गया था।

  • ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

पनकी में भाटिया तिराहे के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। रेलवे के शंटिंगमैन मो. आरिफ की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी है।

  • कार की टक्कर से चतुर्थ श्रेणीकर्मी की मौत

जासं, कानपुर : पनकी थानाक्षेत्र के बी ब्लॉक में चर्च के पास रतनपुर स्थित निजी स्कूल के 45 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मी राजन को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वैगनआर ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर स्वजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां राजन को मृत घोषित कर दिया गया। इकलौते बेटे की मौत से राजन की मां जमुना देवी बेहाल हो गईं। थाना प्रभारी ने बताया कि राजन की शादी नहीं हुई थी। वही अपनी मां का सहारा थे।

  • किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

गोङ्क्षवद नगर से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।

थाना प्रभारी गोङ्क्षवद नगर अनुराग मिश्र ने बताया कि एक सप्ताह पहले रातेपुर साढ़ निवासी दीपक कुमार बाल्मीकि गोङ्क्षवद नगर कच्ची बस्ती निवासी 17 वर्षीय किशोरी को अगवाकर ले गया था। स्वजन ने आरोपित के खिलाफ गोङ्क्षवद नगर में अपहरण और पॉक्सो की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.