Move to Jagran APP

संक्षेप में पढ़िए- कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही खेल और शिक्षा संबंधी गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। मंगलवार को भी खेलकूद संबंधी आयोजित होते रहे। जानिए - क्या हैं खबरें

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 06:40 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 06:40 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए-  कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
  • अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी लगवाएं टीका 

हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय 'एचबीटीयूÓ प्रशासन ने अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के आदेश जारी किए हैं। कुलसचिव डॉ. नीरज कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि परिवार के सदस्यों को भी वह टीका लगावाएं जिससे खुद भी सुरक्षित रहें और उन्हें भी सुरक्षित रखें। उधर सीएसजेएमयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. विनय पाठक ने भी डिग्री कॉलेज प्राचार्यों के अलावा एनएसएस व एनसीसी कैडेट को टीकाकरण को सहयोग करने के आदेश दिए।

loksabha election banner
  • कटाई व मड़ाई के लिए किसानों को दी सलाह

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार समन्वयक डॉ. एके ङ्क्षसह ने किसानों के लिए रबी फसल की कटाई एवं मड़ाई हेतु शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की। उन्होंने बताया कि रबी की फसल पककर तैयार है। कटाई व मड़ाई कार्य शुरू हो गया है। किसानों को चाहिए कि गेहूं व सरसों की फसल काटते समय अपने मुंह को मास्क या अंगोछे से ढक कर रखें।

  • डॉ. दया दीक्षित को मिलेगा ईसुरी बुंदेली सम्मान

डीएवी डिग्री कॉलेज के ङ्क्षहदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दया दीक्षित को ईसुरी बुंदेली सम्मान के लिए चुना गया है। ङ्क्षहदुस्तानी एकेडमी उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने उन्हें इसके लिए चयनित किया है। इस सम्मान के अंतर्गत उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। फाग लोक की 'फाग लोक के ईसुरीÓ पुस्तक के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा। डॉ. दया दीक्षित ने बताया कि बुंदेलखंड के लोक कवि ईसुरी कि जीवन के सभी पक्षों को लेकर उन्होंने यह उपन्यास लिखा गया है। कई वर्षों तक शोध करने के अलावा वह उस स्थान पर भी गईं जहां लोक कवि ईसुरी का जन्म हुआ था।

  • भाजपा ने अस्पतालों में बांटे फल 

सेवा सप्ताह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अस्पतालों में फल बांटे। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने पदाधिकारियों के साथ उर्सला अस्पताल में फल वितरित किए। वहीं मंडलों के पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्र के अस्पतालों में फल बांटे। सेवा सप्ताह 14 अप्रैल तक चलेगा। 

  • वाणिज्य कर विभाग में लगाया स्वास्थ्य शिविर

वाणिज्य कर विभाग में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 12 मरीज ब्लड प्रेशर के मिले वहीं 30 की शुगर बढ़ी मिली। कार्यक्रम में एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन पीके ङ्क्षसह ने भी चेकअप कराया। इसका आयोजन उपायुक्त चंद्रकांत रल्हन, सुरेंद्र सिंह ने किया। सभी का परीक्षण डॉ. कंचन, डॉ. सिराज, डॉ. रत्नेश दीक्षित, डॉ. अरङ्क्षवद कुमार, डॉ. सबिता, डॉ. अनुराग द्विवेदी ने किया। 

  • कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील

नौबस्ता राजीव बिहार स्थित सुभाष चिल्ड्रेन होम 19 में निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में कोविड से बचाव के उपाय बताये और सख्ती से इसे पालन करने की अपील की। सुभाष चिल्ड्रन होम के कर्मचारियों को शुगर, बीपी सहित अन्य जांच कर दवाओं को वितरण किया। इस मौके पर कमल कांत तिवारी, राजीव उपाध्याय, डॉ. विजय मुखर्जी ,डॉ विवेक मिश्रा, डॉ. शिवांजलि चटर्जी ,डॉ. वैजयंती आशा सचान, संजुला पांडे, रुचि, सरोज,ज्योति मौजूद रहे। 

  • मंदिरों में लगाये जाएंगे चिकित्सा शिविर

नवरात्र के अवसर पर नगर निगम की ओर से तीन मंदिरों में निश्शुल्क चिकित्सा शिविर लगाये जाएंगे। इसके लिए नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने टीम गठित की है। इसमें फार्मासिस्ट किशोर ङ्क्षसघल को बारादेवी, अनिल को त्रिपाठी काली मठिया, पीएन यादव को तपेश्वरी मंदिर में शिविर लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। वि.

  • 1677 लोगों को मिले आवंटन पत्र

केडीए सभागार में गरीबों के लिए बनाये गए पीएम अटल आवास के तहत सकरापुर व जान्हवी भागीरथी योजना के तहत 1677 आवंटियों को आवंटन पत्र दिये गए। यह पाकर आवंटियों के चेहरे खुले उठे। वि. 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.