संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। आज भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं
- लोडर की टक्कर से बाइक सवार घायल
चकेरी के कोयला नगर में अनियंत्रित लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सनिगवां निवासी इलेक्ट्रिशियन नीलेश कुमार घायल हो गया। उन्होंने बताया कि वह बाइक से नौबस्ता जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कांशीराम ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया। जासं
- मुर्गी फार्म में लटकता मिला युवक का शव
महाराजपुर सलेमपुर स्थित मुर्गी फार्म में युवक का शव फंदे से लटकता मिला।थाना प्रभारी महाराजपुर राघवेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि सलेमपुर निवासी धीरू बाजपेई के मुर्गी फार्म में 25 वर्षीय कल्लू यादव निवासी शीतलखेड़ा महाराजपुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।कल्लू फार्म हाउस में देखरेख का काम करता था।आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। संस
- सेवानिवृत्त विजिलेंस दारोगा के खाते से निकाले 98 हजार
बर्रा में साइबर ठग ने खुद को बहू का फूफा बताकर विजिलेंस के सेवानिवृत्त दारोगा के खाते से ई-वायलट के जरिए खाते से 98 हजार रुपये निकाल दिए। पीडि़त ने आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पांच दिन चक्कर काटने के बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बर्रा विश्वबैंक निवासी पुरुषोत्तम दास विजिलेंस से दारोगा के पद से सेवानिवृत्त हैं। पुरुषोत्तम दास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 नवंबर की रात उनके मोबाइल पर काल आई थी। बात करने वाले ने खुद को बहू का फूफा रोहित पांडेय बताते हुए कहा कि 25 हजार रुपये किसी से लेने थे। वह आपके खाते में रकम भेजेगा। नकदी आने के बाद आप आनलाइन ट्रांसफर कर दीजिएगा। कुछ ही देर बाद एक अन्य काल आई उसने उनके ई-वायलट पर अपना नंबर डलवाने के बाद 15 बार में उनके खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर ठगी का अहसास हुआ। काल करने पर शातिर ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था। आरोप है कि पांच दिन थाने के चक्कर काटने के बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना प्रभारी बर्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके साइबर सेल की मदद से आरोपित को पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।