संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। आज भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं
- छेडख़ानी के विरोध में युवती को पीटा
चकेरी निवासी युवती के अनुसार गुरुवार को उनके माता-पिता पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने नौबस्ता गए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। तभी इलाके में रहने वाला एक युवक घर में घुसकर अश्लीलता करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट की और धमकी देकर भाग निकला। घटना के बाद पीडि़ता ने स्वजनों को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद पीडि़त परिवार ने पुलिस से आरोपित की शिकायत की।
- ठेकेदार, इलेक्ट्रीशियन और अधेड़ महिला ने की आत्महत्या
नौबस्ता में ठेकेदार ने जहरीला पदार्थ खाकर, पनकी में इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाकर और गोङ्क्षवद नगर में अधेड़ महिला ने ट्रेन की पटरी पर सिर रखकर जीवन लीला समाप्त कर ली। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ठेकेदार ने प्रेमिका से विवाद के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आयी है। जबकि इलेक्ट्रीशियन और महिला के आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
- प्रेमिका झगड़ ठेकेदार ने खाया जहर, मौत
नौबस्ता के-ब्लाक यशोदा नगर निवासी पीओपी ठेकेदार 25 वर्षीय विशाल ङ्क्षसह ने प्रेमिका से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था। विशाल के परिवार में पिता सतीश ङ्क्षसह, मां सीमा, बड़ा भाई आशू हैं। आशू ने बताया कि विशाल के एक युवती से प्रेम संबंध थे। प्रेमिका से कहासुनी के बाद विवाद होने पर उसने किदवई नगर संजयवन के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर विशाल ने उन्हें फोन करके जानकारी दी थी। आनन-फानन में वह उसे पास के अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
- इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाकर दी जान
पनकी ई-ब्लाक रतनपुर कालोनी निवासी 45 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन संजय पांडेय ने फांसी लगाकर जान दे दी।उनके परिवार में पत्नी शीला बेटी वैष्णवी और बेटा आयुष है। आयुष ट््यूशन पढ़ाता है। गुरुवार को उनकी पत्नी और बेटी एक रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने व बेटा ट््यूशन पढ़ाने गया था। घर अकेला पाकर संजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में बेटा घर लौटा तो फंदे से शव लटका देखकर घटना की जानकारी हुई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
- पटरी पर सिर रखकर अधेड़ महिला ने की आत्महत्या
गोङ्क्षवद नगर के दादा नगर में झांसी रेलवे लाइन पर शुक्रवार दोपहर 50 वर्षीय अधेड़ महिला ने पटरी पर गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर जीआरपी और गोङ्क्षवद नगर पुलिस पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी मृतका के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पायी है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से महिला की तस्वीर को वायरल कर पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।