संक्षेप में पढ़िए- कानपुर में हुई घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर शहर में प्रतिदिन ही अपराध और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। शुक्रवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं
- दो दिन से लापता छात्र का शव नहर में मिला, हत्या का आरोप
नौबस्ता के राजीव विहार से लापता हुए बीए के छात्र का शव सनिगवां नहर में उतराता मिला। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, स्वजन ने साथियों पर बेटे को अगवा कर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। राजीव विहार निवासी ट्रक चालक के दो बेटों में छोटा 18 वर्षीय आकाश पाल बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बड़े भाई अमन ने बताया कि गुरुवार शाम से आकाश घर से लापता हो गया था। देर रात तक आकाश घर नहीं लौटा तो नौबस्ता थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गुरुवार रात चकेरी से सनिगवां नहर में शव मिलने की जानकारी हुई। इस पर नौबस्ता पुलिस ने फोटो मंगाकर शव की पहचान कराई। छानबीन में पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो आकाश घर के पास ही रहने वाले दो युवकों के साथ बाइक से जाते हुए दिख रहा है। कैद हुआ था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को उठाया है। स्वजन युवकों पर बेटे को अगवा कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। थाना प्रभारी नौबस्ता सतीश कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि आकाश से कुछ रुपये लेने थे। जिसे लेकर विवाद हुआ। मारपीट में नहर में गिरने पर उसे छोड़कर आरोपित भाग निकले। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
क्षेत्र के शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर मलिकपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया।
बारासिरोही थाना कल्याणपुर कानपुर नगर निवासी 27 वर्षीय रवि कुशवाहा अपने साथी वहीं मोहल्ले के रहने वाले रामकुमार के साथ गुरुवार शाम करीब बाइक से किसी काम से शिवली आए थे। रात करीब 11 बजे वापस जा रहे थे और शिवली कल्याणपुर मार्ग पर मलिकपुर गांव के पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे रवि की मौत हो गई जबकि रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने जब देखा तो घटना का पता चल सका। एसएसआइ लक्ष्मण ङ्क्षसह पहुंचे और घायल को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर मृतक के भाई राकेश कुशवाहा भी स्वजन संग पहुंचे और शव देखते ही रोना पीटना मच गया। शिवली कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि राकेश की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
- किशोरी संग दुष्कर्म, आरोपित को भेजा जेल
नवाबगंज में 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा करने और दुष्कर्म करने के आरोपित उन्नाव के निहालखेड़ा निवासी दीपक को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। उसे एक दिन पहले रावतपुर के पास पकड़ा गया था। पीडि़ता के कोर्ट में बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई थी। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि नवाबगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 14 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है। आठ अप्रैल को दीपक ने उसके साथ यह घिनौना काम किया था।
- पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने लगाई फांसी
बिधनू न्यूआजाद नगर चौकी क्षेत्र के गंगापुर कालोनी में शुक्रवार सुबह एक युवक ने पत्नी के मायके से न लौटने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीते चार साल से पत्नी युवक से झगड़कर मायके में रह रही थी। युवक ने सुसाइड नोट में पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। गंगापुर कालोनी निवासी 35 वर्षीय फैक्ट्री कर्मी अमित मिश्रा की 11 वर्ष पहले फतेहपुर निवासी सीमा से शादी हुई थी। पड़ोसियों के मुताबिक चार वर्ष पहले सीमा अमित झगड़कर मायके चली गई थी, तब से अमित अकेले रह रहे थे। कई बार पत्नी को वापस लौटने के लिए कहा। इसके बाद भी वह वापस लौटकर नहीं आई। शुक्रवार सुबह देर तक मकान का दरवाजा खुलने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर पहुंची तो कमरे पंखे के कुंडे के सहारे साड़ी के फंदे पर अमित का शव लटक रहा था। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला जिसने अमित ने पत्नी के वापस न लौटने से आहत होकर आत्महत्या करने की बात लिखी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।