Move to Jagran APP

राजा बुंदेला ने कहा, बुंदेलखंड की समस्याओं का हल अलग राज्य का दर्जा

बदौसा पहुंचे बुंदेलखंड विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने बुंदेलखंड में पानी की संरक्षा जैविक खेती के साथ खनिज संपदा के संरक्षण पर बल दिया। कहा कि यह तभी संभव है जब सभी वर्ग एक साथ अपनी बात सभी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सदन में उठाएं।

By Akash DwivediEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 04:48 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 04:48 PM (IST)
राजा बुंदेला ने कहा, बुंदेलखंड की समस्याओं का हल अलग राज्य का दर्जा
बदौसा पहुंचे बुंदेलखंड विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने बुंदेलखंड में पानी की संरक्षा

कानपुर, जेएनएन। कस्बे के फतेहगंज तिराहा में बुंदेलखंड विकास परिषद के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने दोहराया कि बुंदेलखंड की समस्याओं का हल अलग राज्य का दर्जा देने से ही होगा। उन्होंने 'पानी, जवानी, किसानीÓ यात्रा के भी उद्देश्य बताए। उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ मंत्री राममूरत गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने फूल मालाओं से राजा बुंदेला का स्वागत किया। 

loksabha election banner

परिषद के उपाध्यक्ष ने बुंदेलखंड में पानी की संरक्षा, जैविक खेती के साथ खनिज संपदा के संरक्षण पर बल दिया। कहा कि व्यापारी तभी खुशहाल होगा जब किसान, मजदूर अन्य वर्ग खुशहाल होंगे। चंद लोगों के हाथ में धन रहने से अराजकता बढ़ेगी। अतर्रा कोआपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष उदित नारायण द्विवेदी, पूर्व प्रधान रामसनेही सोनकर, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन जैन व उपाध्यक्ष शाहनवाज खान ने बदौसा को नगर पंचायत बनाए जाने के लिए उन्हें मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर हरीओम बाजपेयी, महेशचंद्र गुप्ता, कल्लू गुप्त, गुलाबचंद्र गुप्ता, रवि वामरे, अखिलेश यादव आदि व्यापारी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.