शरद पूर्णिमा पर हुआ राजतिलक व अखंड पाठ
जासं कानपुर श्री सालासर बालाजी मंडल हालसी रोड में शनिवार को शरद पूर्णिमा पर हुए कई आयोजन।
जासं, कानपुर : श्री सालासर बालाजी मंडल हालसी रोड में शनिवार को शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर राजतिलक व श्रीरामचरित्र मानस का अखंड पाठ किया गया। श्री चरित्र मानस की चौपाइयों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश कंचन के धरण मेरे सिया राम आए हैं.. चलो देखें अयोध्या नगरी जहां कंचन कलश द्वार हैं..भजनों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पाठ की समाप्ति पर मंदिर में कोविड नियमावली का पालन करते हुए प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर आनंद मोदी, मदन लाखोटिया, निरंजन चौधरी, उमंग व ज्ञानेंद्र विश्नोई आदि मौजूद रहे।
सिद्धनाथ मंदिर में हुआ वाल्मीकि रामायण का पाठ
कानपुर : जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर में शनिवार को बालयोगी अरुण चैतन्यपुरी द्वारा वाल्मीकि रामायण का पाठ विधि-विधान से किया गया। पाठ की समाप्ति पर भगवान को अर्पित भोग प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित किया गया। इस अवसर पर अंकित द्विवेदी, राजकुमार तिवारी, नरेश दुबे, पप्पू तिवारी व आनंद दुबे आदि मौजूद रहे।