Move to Jagran APP

त्योहारों पर पटना, सियालदह, मुंबई, गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें, जानिए समय और गाड़ी संख्या

त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्थानों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने तैयारी की है। उनकी फीडिंग आरक्षण कंप्यूटर में कर दी गई है।

By AbhishekEdited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 12:33 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 12:50 PM (IST)
त्योहारों पर पटना, सियालदह, मुंबई, गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें, जानिए समय और गाड़ी संख्या
त्योहारों पर पटना, सियालदह, मुंबई, गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें, जानिए समय और गाड़ी संख्या
कानपुर (जागरण संवाददाता)। दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा पर यात्रियों का सफर सुगम बनाने के लिए रेलवे ने भी शुरुआत कर दी है। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना, मुंबई, अजमेर, गोरखपुर समेत कई स्थानों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। उत्तर मध्य जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि त्योहार स्पेशल ट्रेनों की फीडिंग आरक्षण कंप्यूटर में हो चुकी है, यात्री अपना आरक्षण इन ट्रेनों में करा सकते हैं। आइए जानते हैं संचालित होने वाली विशेष ट्रेनों की संख्या और समय के बारे में...
पटना से आनंद विहार
-गाड़ी संख्या 02365 प्रत्येक गुरुवार और रविवार को पटना से रात 8.30 बजे चलेगी, कानपुर सेंट्रल सुबह 7.25 बजे आएगी, आनंद विहार (दिल्ली) दोपहर 2.20 बजे पहुंचेगी।
-गाड़ी संख्या 02366 प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को शाम 6.35 बजे आनंद विहार से चलेगी, कानपुर रात 2.55 बजे आएगी, पटना दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन 15 नवंबर से चलेगी। ट्रेन में 8 स्लीपर, एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी कोच होंगे।
दिल्ली से दरभंगा
-गाड़ी संख्या 05277 प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से रात 9.30 बजे चलेगी, कानपुर दोपहर 2.40 बजे आएगी, दिल्ली रात 9.45 बजे पहुंचेगी।
-गाड़ी संख्या 05278 प्रत्येक सोमवार को दिल्ली से रात 12.10 बजे चलेगी। कानपुर सुबह 6.45 बजे आएगी, दरभंगा रात 11.45 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन 17 नवंबर से चलेगी, इस ट्रेन में थर्ड एसी के दो, स्लीपर के 13 और सेकंड एसी का एक कोच होगा।
सियालदह से आनंद विहार
-गाड़ी संख्या 03165 सियालदह से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12.55 बजे चलेगी। कानपुर सुबह 7.10 बजे आएगी, आनंद विहार दोपहर 1.45 बजे पहुंचेगी।
-गाड़ी संख्या 03166 आनंद विहार से प्रत्येक रविवार शाम 6.35 बजे चलेगी। कानपुर सुबह 4.20 बजे आएगी, सियालदह रात 10.45 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन 3 नवंबर से चलेगी, इस ट्रेन में सेकंड एसी के चार, थर्ड एसी के नौ कोच होंगे।
सियालदह से अजमेर
-गाड़ी संख्या 02263 सियालदह से प्रत्येक मंगलवार को शाम 6.30 बजे चलेगी, कानपुर सुबह 9.55 बजे आएगी, अजमेर रात 10.05 बजे पहुंचेगी।
-गाड़ी संख्या 02264 अजमेर से प्रत्येक गुरुवार को रात 1.35 बजे चलेगी, कानपुर दोपहर 1.40 बजे आएगी और सियालदह सुबह 7.25 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन 6 नवंबर से चलेगी, इसमें थर्ड एसी के नौ व सेकंड एसी के चार कोच होंगे।
मुंबई से गोरखपुर
-गाड़ी संख्या 02597 गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार को सुबह 8.25 बजे चलेगी, कानपुर दोपहर 3.05 बजे आएगी और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी।
-गाड़ी संख्या 02598 मुंबई से प्रत्येक रविवार को दोपहर 2.20 बजे चलेगी, कानपुर दोपहर 12 बजे आएगी, गोरखपुर शाम 6.45 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन 20 अक्टूबर से चलेगी, इस ट्रेन में सेकंड व थर्ड एसी के एक एक कोच और स्लीपर 10 कोच होंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.