बप्पा के दरबार में कान्हा ने राधा रानी के साथ खेली फूलों की होली
गणेश महोत्सव में कलकत्ता से आए कलाकारों ने नृत्य नाटिका से सिद्धिविनायक की झांकी बनाई और डांस करके दर्शकों का मन मोह लिया। उत्सव में गजानन को छप्पन भोग अर्पित किया गया।
कानपुर (जागरण संवाददाता)। गणेश उत्सव में गणपति बप्पा के दर्शन को श्रद्धालुओं की देर रात तक भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को भक्तों ने भगवान गणेश का अभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। उत्सव स्थलों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्रह्म नगर में आयोजित उत्सव में बप्पा के दरबार में कान्हा ने राधा रानी और सखियों के साथ फूलों की होली खेली। महाकाल के भस्म आरती और मयूर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
नबावगंज के डीपीएस इंटर कालेज मैदान में उत्सव में कलकत्ता से आए बीट ब्रेकर्स टीम के कलाकारों ने नृत्य नाटिका के जरिए भगवान सिद्धिविनायक की झांकी बनाई। इंडिया गॉट टैलेंट के कलाकारों ने डांस कर मन मोह लिया। इस अवसर पर श्रावस्ती के विधायक रामफेर पांडेय , आइजी आलोक सिंह, उप श्रमायुक्त वीके राय, बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री योगेंद्र अवस्थी लल्लन, मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय, राकेश तिवारी, धीरज उपाध्याय, डॉ. वीनम, हिमांशु मेहरोत्रा, डॉ. संजीव अग्निहोत्री, नागेश शुक्ला, वीनू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
जल बचाने का दिया संदेश
श्री गणेश महोत्सव समिति मानस पार्क में आयोजित उत्सव में जल बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. ओमेंद्र कुमार , नीरज पांडेय, अनुराधा शुक्ल, कोमल वाजपेयी, सरिता वर्मा, गोल्डी पांडेय, नीलम शर्मा, स्वाति दुबे आदि उपस्थित रही। पनेश्वर गणेश समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में समाज को बेटी बचाओं का संदेश दिया गया।
शास्त्री नगर में छप्पन भोग अर्पित किया
अशोक नगर के महाराजा के दर पर राधा कृष्ण के रास ने मन मोह लिया। शहीद हेमू कालाणी पार्क शास्त्री नगर में आयोजित उत्सव में गजानन को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर महेंद्र पमनानी, रामखिलवानी, लक्ष्मण खिलवानी, सुनील छाबड़ा, अशोक वासवानी, अमित खत्री, इंद्रजीत आहूजा, कैलाश लखमानी, नीतू पमनानी, लक्ष्मण दास खत्री उपस्थित रहे।