Move to Jagran APP

Priyanka Vadra Rally: प्रतिज्ञा रैली से प्रियंका ने टटोली बुंदेलखंड की नब्ज, बाेलीं; मोदी-योगी ने जनता को छला

महोबा के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित रैली में प्रियंका वाड्रा ने कहा कि प्रदेश में दो सालों में 1500 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। हफ्ते भर पहले ललितपुर में दो किसानों ने खाद न मिलने के कारण आत्महत्या की थी।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 08:43 PM (IST)
Priyanka Vadra Rally: प्रतिज्ञा रैली से प्रियंका ने टटोली बुंदेलखंड की नब्ज, बाेलीं; मोदी-योगी ने जनता को छला
महोबा छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित प्रतिज्ञा रैली के दौरान जनता को संबोधित करतीं प्रियंका वाड्रा।

महोबा, जागरण संवाददाता। महोबा में शनिवार को प्रतिज्ञा रैली के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भाजपा के साथ सपा व बसपा पर निशाना साधा। कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में प्रति किसान आय महज 27 रुपये प्रतिदिन है। हमारे प्रधानमंत्री झांसी व महोबा की रैली में आठ हजार करोड़ रुपये के जहाज से आए थे। उसी पर घूमते हैं। उनके उद्योगपति मित्रों की प्रतिदिन की आय 10 हजार करोड़ रुपये है। किसान कर्ज में डूबे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने बुंदेलखंड को छला है। कांग्रेस ही भाजपा की लूट नीति खत्म करेगी। भाजपा की तरह चुनावी नहीं, स्थायी बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनाकर विकास के लिए हर साल बजट देंगे। सवाल दागा कि महोबा के पान व बरुआ सागर की अदरक के लिए सरकारों ने क्या किया, ये बताएं।   

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : जब प्रियंका ने मुस्कराते हुए कहा- लबरा बड़ा कि दोंदा... तो हंस पड़ी भीड़, जानिए- किसपर कसा ये तंज

महोबा के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो सालों में 1500 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। हफ्ते भर पहले ललितपुर में दो किसानों ने खाद न मिलने के कारण आत्महत्या की थी। 2019 में अन्ना पशुओं की समस्या थी, अब भी स्थिति वही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार गोबर खरीद रही है। इससे अन्ना पशु की समस्या खत्म है। यहां भी कांग्रेस सरकार आने पर वही माडल लागू होगा। कोरोना के दौर में बुंदेलखंड के लोग भूखे-प्यासे पैदल आए। हमने बसें भेजीं, पर नहीं ली गईं। सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल हाफ होगा। कहा, पूंजीपति देश व प्रदेश को लूट रहे हैं। खनिज की रायल्टी महंगी है। 450 क्रशर में सिर्फ 50-60 ही बचे हैं। इससे हजारों श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं। यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, लेकिन विधायक ही उनपर कब्जा करने में लगे हैं। सरकार आने पर आल्हा ऊदल के लिए सांस्कृतिक मंच के साथ गोरखगिरि व कीरतसागर का विकास कराएंगे। बुंदेलखंड के संसाधनों पर यहां के लोगों का हक है। भाजपा की नई खनिज नीति, पानी की समस्या व महंगाई से बुंदेलखंड का हाल खराब है। कहा, महिलाएं अपनी शक्ति पहचानें। कांग्रेस ने उनके लिए ही नारा दिया है कि मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं। वीरांगनाओं के नाम पर आधुनिक विद्यालय खोले जाएंगे। कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी के हत्यारों को अब तक नहीं पकड़ा जा सका। सपा-बसपा ने लूटा और भाजपा झूठे वायदों की सरकार है। उसकी नीयत साफ नहीं है। अंत में जय बुंदेलखंड के नारे से हुंकार भरी।   

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री पर प्रियंका का हमला, बोलीं- आठ हजार करोड़ के जहाज से घूमते हैं पर किसानों का कर्ज माफ नहीं करते

लबरा बड़ा कि दौंदा...से कसा तंज, बुंदेली भाषा बोलीं  : प्रियंका वाड्रा ने बुंदेली कहावत लबरा बड़ा कि दौंदा...बड़ा कौन आपही समझ लीजिए के जरिए पीएम व सीएम पर तंज कसा। बोलीं, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी झूठा प्रचार करते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास मौके पर चीन का फोटो लगाकर ट्वीट किया। इसी तरह अमेरिका, जापान आदि के फोटो लगाकर श्रेय लूट रहे हैं। यह लोग एक से बढ़कर एक हैं। सिर्फ झूठे वादे व प्रचार करते हैं। इससे पहले रैली में संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी की तरह बुंदेली भाषा से की। कहा कि बुंदेलखंड के भइया-बहिनन खों राम-राम, मोड़ा-मोडिय़न को बहुत प्यार। वर्ष 2016 और हाल ही में महोबा आए प्रधानमंत्री मोदी ने यहां अपने संबोधन की शुरुआत राम-राम व बुंदेली भाषा से ही की थी।    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.