Move to Jagran APP

प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर प्रियंका और अजय कुमार ने सरकार पर उठाए सवाल Kanpur News

कानपुर कांग्रेस के युवा नेता की हत्या के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया है।

By AbhishekEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 11:12 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 11:12 AM (IST)
प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर प्रियंका और अजय कुमार ने सरकार पर उठाए सवाल Kanpur News
प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर प्रियंका और अजय कुमार ने सरकार पर उठाए सवाल Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा और नव नियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर पलटवार किया है। प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेताओं ने ट्टवीट किया है। इसमें कानपुर में युवा कांग्रेस नेता की हत्या का भी जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।

loksabha election banner

कानपुर नगर के चकेरी में बुधवार की शाम कांग्रेस के युवा नेता जिला सचिव शोएब की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्लाट में निर्माण के दौरान ठेकेदार से हुए विवाद में एक सिपाही के पुत्र पर कांग्रेस नेता को गोली मारने का आरोप है। हत्या की घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली है, वहीं कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश जताया है। शहर में युवा नेता की हत्या के बाद सियासी तेजी भी आ गई है। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी ट्वीट करके प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं इस घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट करके प्रदेश की कानून व्यवस्था के वेंटिलेटर पर जाने की बात कही है।स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी उनके स्वर में स्वर मिलाना शुरू कर दिया है।

प्रियंका ने ट्वीट करके कही ये बात

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने प्रियंका वाड्रा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है- 

पहला पोस्ट : उत्तर प्रदेश में अपराधी जब चाहें, जहाँ चाहें गोली मारकर चले जाते हैं। आज मऊ में एक शिक्षिका और उसके बेटे की बेदर्दी से हत्या कर दी गई। कानपुर में एक कांगेस नेता की हत्या कर दी गई। बस्ती में छात्र नेता की हत्या कर दी गई।

दूसरा पोस्ट : प्रदेश में भाजपा सरकार है। हर दिन अपराधी हत्याएं, लूट, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध को अंजाम दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश अपराधराज की भेंट चढ़ चुका है। दुख, दर्द, हिंसा और अत्याचार जनता सह रही है..नेता नहीं। अपराधियों को पूरी छूट है... स्थिति बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार का ट्वीट

पहला पोस्ट : उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकार अपराधों को रोकने में पूर्णत: विफ़ल है, बस्ती में छात्र नेता व कानुपर में यूथ कांग्रेस के हमारे कार्यकर्ता की हत्या उत्तर प्रदेश की सच्चाई बयां कर रही है।

दूसरा पोस्ट : आज सुबह गुंडों ने कुशीनगर जि़ले के हाटा में पेशे से पत्रकार व अध्यापक राधेश्याम शर्मा जी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। बीते दिन देवरिया में लुटेरों ने व्यापारी की हत्या कर दी। हत्यारें,लुटेरे बेख़ौफ़ हैं, उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था वेंटिलेटर पर जा चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.