Move to Jagran APP

President's Birthday: राष्ट्रपति कोविन्द के जन्मदिन पर परौंख में बांटी गई मिठाई, भाभी विद्यावती ने की दीर्घायु की कामना

एक अक्टूबर 1945 को परौंख में जन्मे रामनाथ कोविन्द राज्यसभा सदस्य के सफर के साथ ही राज्यपाल व फिर राष्ट्रपति पद तक पहुंचे। शुक्रवार को उनका जन्मदिन था। भाभी विद्यावती ने बेटी हेमलता संग झींझक के शिव मंदिर में जाकर पूजन अर्चन किया।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 06:54 PM (IST)
President's Birthday: राष्ट्रपति कोविन्द के जन्मदिन पर परौंख में बांटी गई मिठाई, भाभी विद्यावती ने की दीर्घायु की कामना
राष्ट्रपति का चित्र रख उनकी दीर्घायु की कामना करते व्यापारी।

कानपुर देहात, जेएनएन। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का 76वां जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनकी भाभी विद्यावती ने परिवार के साथ मिलकर राष्ट्रपति की लंबी आयु आैर स्वस्थ जीवन के लिए मंदिर में पूजन किया। वहीं जिले के व्यापारियों ने मिष्ठान्न वितरण कर उनके लंबी आयु की कामना की। इसके अलावा परौंख में भी ग्रामीणों ने राष्ट्रपति के स्वस्थ जीवन की कामना की। 

prime article banner

एक अक्टूबर 1945 को परौंख में जन्मे रामनाथ कोविन्द  राज्यसभा सदस्य के सफर के साथ ही राज्यपाल व फिर राष्ट्रपति पद तक पहुंचे। शुक्रवार को उनका जन्मदिन था। भाभी विद्यावती ने बेटी हेमलता संग झींझक के शिव मंदिर में जाकर पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना कर कहा कि उनके लल्ला (राष्ट्रपति) को भगवान लंबी उम्र दें जिससे वह देश व समाज की सेवा कर सकें। विद्यावती ने बताया कि उनके स्वास्थ्य को लेकर वह बहुत ङ्क्षचतित रहतीं हैं। अभी जब वह परौंख आए थे तो तब भी स्वास्थ्य का ही हाल जाना था। राष्ट्रपति के गांव परौंख में युवाओं पंकज गौर ,सूरज ,पीयूष ,रोहित कुशवाहा ,भरत गौर ,गुड्डू सेंगर,राहुल राठौर ने गांव में मिष्ठान वितरण कराया। युवाओं का कहना था कि यह गर्व का विषय है कि हमारे गांव से निकले व्यक्ति आज शीर्ष पद पर हैं। उधर झींझक की अनाज मंडी में उनके सांसद कार्यकाल के प्रतिनिधि एवं युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने कहा की धन्य कानपुर देहात और उनकी जन्म भूमि परौंख हैं जहां से निकलकर विभिन्न पदों पर रहते हुए देश के प्रथम नागरिक बने। उनके कार्यकाल में धारा 370, तीन तलाक, कानून राम मंदिर का निर्माण हजारों हजार वर्ष तक याद किए जाएंगे। झींझक में तहसील और औद्योगिक क्षेत्र का सर्वे उनकी कृपा से चल रहा है। हम सभी लोग उनके दीर्घ जीवन और स्वास्थ्य की कामना करते हैं । इस अवसर पर रङ्क्षवद्र पालीवाल, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विनोद वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल ङ्क्षसह पाल, युवा के अध्यक्ष मोनू गुप्ता, महामंत्री ललिया वर्मा, रूबी जैन, आरिफ फरीदी, अनिल शर्मा, नगर महामंत्री हृदेश गुप्ता, पप्पू वर्मा, विशाल गुप्ता, ङ्क्षपटू यादव, हृदेश मिश्रा, चेतराम राजपूत, राम सजीवन शुक्ला मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.