Move to Jagran APP

24 को कानपुर आएंगे राष्ट्रपति राम नाथ काेविन्द, यहां जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

राष्ट्रपित रामनाथ कोविन्द के शहर आगमन से पहले सोमवार को एचबीटीयू और मेहरबान सिंह का पुरवा में वायु सेना के तीन- तीन हेलीकाप्टर उतारे गए। राष्ट्रपति भवन से प्रशासन के पास आज शाम तक मिलने वालों की सूची आ जाएगी। राष्ट्रपति शहर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 07:38 AM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 07:38 AM (IST)
24 को कानपुर आएंगे राष्ट्रपति राम नाथ काेविन्द, यहां जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
राष्ट्रपति 24 को सुबह 11.05 बजे तक चकेरी एयरपोर्ट आएंगे।

कानपुर, जागरण संवाददाता। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द 24 नवंबर को शहर आएंगे और 25 को एक बजे चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सोमवार को मेहरबान सिंह का पुरवा और एचबीटीयू में बनाए गए हेलीपैड पर वायुसेना ने हेलीकाप्टर उतारे। हेलीपैड वायुसेना के परीक्षण में पास हो गए। वायुसेना के अफसर ने एक बार फिर से मैदान को गोबर से लीपने के लिए कहा ताकि धूल न उड़े। राष्ट्रपति का विस्तृत कार्यक्रम सोमवार रात आ गया। राष्ट्रपति मेहरबान सिंह का पुरवा से सिविल एयरोड्रम आएंगे और अगले दिन वहीं से एचबीटीयू जाएंगे।  राष्ट्रपति 24 नवंबर को शाम पांच बजे सर्किट हाउस में अपने लोगों से मिलेंगे और उनसे दिल की बातें करेंगे।

loksabha election banner

राष्ट्रपति 24 को सुबह 9.55 बजे दिल्ली से चलेंगे और 11.05 बजे चकेरी एयरपोर्ट आएंगे और वहां से 11.35 बजे चौधरी हरमोहन सिंह पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट जाएंगे। वहां 12.50 बजे तक रहेंगे। वहां से सिविल एयरोड्रम आएंगे और वहां से कार से सर्किट हाउस आएंगे। एयरपोर्ट पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनका स्वागत करेंगी। वहीं से राज्यपाल और मुख्यमंत्री फिर लखनऊ लौट सकते हैं। हालांकि राज्यपाल और मुख्यमंत्री का प्रोटोकाल अभी नहीं आया। राष्ट्रपति शाम पांच बजे से सर्किट हाउस में लोगों से मिलेंगे। अगले दिन सिविल एयरोड्रम से एचबीटीयू जाएंगे और वहां विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जतिन प्रसाद उनका स्वागत करेंगे। राज्यपाल भी एचबीटीयू में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति चकेरी एयरपोर्ट से 12.50 बजे एयरपोर्ट जाएंगे और एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 24 नवंबर को सर्किट हाउस में राष्ट्रपति से करीब 50 लोग मिलेंगे। उनकी सूची मंगलवार को 15 बजे तक प्रशासन के पास आने की उम्मीद है। बिना कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट के कोई नहीं मिल सकेगा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ही वायुसेना की टीम ने तीनों हेलीकाप्टर को हेलीपैड पर उतारा और हेलीपैड की स्थिति वहां धूल तो नहीं उड़ेगी, कोई पेड़ समस्या तो नहीं बनेगा आदि देखा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एसपी ओझा ने वायुसेना के अफसरों को हेलीपैड की जानकारी दी।

राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम 24 नवंबर 2021

  • सुबह 9.45 बजे: दिल्ली से रवाना होंगे और 11.05 बजे चकेरी पहुंचेंगे।
  • 11.35 बजे: मेहरबान सिंह का पुरवा के लिए रवाना होंगे और 11.50 बजे पहुंचेंगे।
  • 12.50 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे और एक बजे वहां से चलकर 1.20 बजे सिविल एयरोड्रम आएंगे।
  • 1.30 बजे : सिविल एयरोड्रम से रवाना होंगे, 1.40 बजे सर्किट हाउस आएंगे। पांच बजे लोगों से मिलेंगे।

राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम 25 नवंबर 2021 

  • सुबह 10.00 बजे : सर्किट हाउस से सिविल एयरोड्रम जाएंगे। 10 मिनट में वहां पहुंचेंगे।
  • 10.25 बजे : एयरोड्रम से हेलीकाप्टर से रवाना होंगे और 10.45 बजे एचबीटीयू पहुंचेंगे।
  • 11.20 बजे : 12.20 बजे तक एचबीटीयू में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
  • 12.30 बजे : एचबीटीयू से चकेरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर 12.50 बजे पहुंचेंगे।
  • 1.00 बजे : चकेरी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.